30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !
उत्तर प्रदेश

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रमजान माह के आठवें रोजे पर पहले जुमा की नमाज के लिये मस्जिदें छोटी पड़ गईं। नमाजियों को मस्जिदों के बाहर चादर और जानमाज बिछाकर नमाज अदा करनी पड़ी। जुमा की नमाज अदा करने के लिए भारी तादाद में बच्चे, बूढ़े और जवान मस्जिदों में हाजिर हुए। नमाज के बाद इमामों ने बहुत ही पुरजोर अंदाज में अल्लाह से दुआ मांगी। उधर, सामूहिक इफ्तार का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !
On the first Friday of the month of Ramadan, the mosques became small: the sheets were spread outside!

रमजान के पहले जुमा पर मुख्य नमाज नवाबी जामा मस्जिद में अदा की गई। ऐतिहासिक इमारत अंदर से बाहर तक नमाजियों से खचाखच भरी रही। सेहन में पंडाल लगाकर नमाजियों के लिए इंतजाम किए गए थे। उधर, जामा मस्जिद के बाद अपने निर्धारित समय पर शेख सरवर साहब की मस्जिद (कालवनगंज) में नमाज अदा की गई।

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !
On the first Friday of the month of Ramadan, the mosques became small: the sheets were spread outside!

यहां भी बड़ी संख्या में नमाजी इकट्ठा थे। मरकज वाली मस्जिद, हाथीखाना, कचहरी की मस्जिद, बोडे़ की मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, कच्चा तालाब मस्जिद, छावनी मस्जिद, प्यारे मियां की मस्जिद आदि में भी बड़ी संख्या मेें नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए भी दुआ हुई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : इलाज में धन वसूली, दर्द से छटपटाती रही मासूम, प्रभारी से की शिकायत …

बांदा एवं चित्रकूट में आयुर्वेद चिकित्सा ढेर : गलत नीतियों से चिकित्सालयों में दवायें नहीं

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘मजलूमों’ की बने ‘ढाल’: कंबल वितरण से ‘ठिठुरते चेहरों’ पर आई ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

‘जुए के महाकुंभ’ पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और आठ जुआरी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के ‘जल क्रांति प्रोजेक्ट’ से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गाया चुनावी “राग”: मतदाताओं के लिये होगा “फाग गायन” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़