City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में
उत्तर प्रदेशराजनीति

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

हमीरपुर/ महोबा। रक्षामंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रविवार को हमीरपुर और महोबा में जनसभाओं के दौरान विपक्ष पर हमलावर रहे। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियां बताईं और बोले-84 योगासनों में से 83 का उपयोग कर हम विकास कर रहे है। सिर्फ एक शीर्षासन विपक्ष के लिए छोड़ा है। योगी अच्छे आलराउंडर हैं। बैटिंग के बाद बालिंग करते तो अच्छे अच्छों के विकेट उखाड़ देते हैं। यह विधानसभा चुनाव विकास विरोधियों व विकास वादियों के बीच है और फैसला जनता को करना है।

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में
Rajnath Singh roared in Bundelkhand: Said- Opposition is doing headstand in front of BJP’s development, mafia-goons in jail or in bail in Yogi government

हमीरपुर में सुमेरपुर कस्बा स्थित गायत्री तपोभूमि स्थल व राठ में ब्रह्मानंद महाविद्यालय मैदान में उन्होंने कहा कि प्यासे बुंदेलखंड के लिए भाजपा सरकार ने हर घर नल से जल योजना शुरू कराई। उन्होंने डिफेंस कारिडोर, अर्जुन सागर परियोजना, केन-बेतवा गठजोड़ योजनाओं पर कहा कि सरकार को बुंदेलखंड के विकास पर सजग है। अब साढ़े 10 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी और 62 लाख लोगों को पानी मिलेगा। कारिडोर में विदेशी कंपनियों का निवेश होने से रोजगार बढ़ेगा। ब्रह्मïोस मिसाइल निर्माण का काम चल रहा है। गोली नहीं अब तो उप्र में गोला बनेगा।

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में
Rajnath Singh roared in Bundelkhand: Said- Opposition is doing headstand in front of BJP’s development, mafia-goons in jail or in bail in Yogi government

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को गंभीरता से सुनती है क्योंकि देश ताकतवर बन चुका है। पुलवामा में जवानों के शहीद होने के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा कि इससे दुनिया में संदेश गया कि इस पार ही नहीं जरूरत पड़ी तो भारत उस पार भी जाकर मार सकता है। राठ कस्बे में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि श्रद्धांजलि दे सभा को संबोधित किया। जनता के रेलवे लाइन मांगने पर उन्होंने सांसद व विधायक को बुलाया और जल्द इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आलराउंडर बता कहा कि उन्होंने गुंडे, माफिया के विकेट उखाड़ दिए हैं।

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में
Rajnath Singh roared in Bundelkhand: Said- Opposition is doing headstand in front of BJP’s development, mafia-goons in jail or in bail in Yogi government

महोबा के कस्बा कबरई के सत्तीमाता मैदान में जनसभा में बोले कि संसद में पूर्ण बहुमत मिलते ही अनुच्छेद 370 खत्म किया। राम मंदिर में योगदान के लिए स्व.कल्याण सिंह को याद कर कहा कि उन्होंने सत्ता तक ठुकरा दी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने लाचारी जताई की थी कि दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं और 15 पहुंचता है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 पैसे भेजते हैं और इतने ही पहुंचते हैैं। कांग्रेस, सपा, बसपा में भ्रष्टाचार हुआ, कई नेता जेल में भी है। भाजपा पर कोई आरोप नहीं लगा सकता। महोबा में मेडिकल कालेज के लिए मुख्यमंत्री से बात करने और क्रशर मंडी की बदहाली की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की अनोखी पहल : जागरूकता के लिये रवाना किये वाहन …

नूतन बाल समाज नें मंत्री निषाद और विधायक प्रकाश को बनाया सम्मानित सरंक्षक

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ने समझा ‘जनता’ का दर्द: बांदा को ‘एम्स’ दिलाने की उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्विवेदी अस्वस्थ: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कुशलक्षेम की कामना

ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों को रफ्तार: जनता को मिली ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़