30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार
उत्तर प्रदेश

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के होटल और ढाबों में अब लुटेरों का गैंग सक्रिय हो गया है। आए दिन ट्रक चालकों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। कबरई से गिट्टी लेकर जा रहे चालक को ढाबे में नशीली चाय पिलाकर अचेत कर दिया गया और उसके पास मौजूद 50 हजार रुपया लूट लिया गया। अस्पताल में होश आने पर चालक ने घटना बयां की।

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार
Gang of robbers active in Banda, 50 thousand looted from truck driver after drinking intoxicants

– चालक की चाय में पिलाया गया नशीला पदार्थ

मिली जानकारी के मुताबिक मटौंध कस्बा निवासी भगवानदास (36) पुत्र हीरालाल रविवार की रात महोबा से गिट्टी भरने के बाद ट्रक लेकर फतेहपुर की तरफ जा रहा था, तभी महोखर के समीप चालक ने एक ढाबे के पास ट्रक को खड़ा कर दिया और चाय पी। चाय पीने के कुछ देर बाद चालक और खलासी नींद के झोंके में आकर सो गए। जहरखुरान चालक की जेब में पड़े। 50 हजार रुपए नगद लूटकर फरार हो गए। सुबह जब गाड़ी मालिक ने चालक को फोन किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार फोन करने के बाद गाड़ी मालिक को कुछ आशंका हुई। ट्रक में लगे जीपीएस के माध्यम से पता चला कि ट्रक महोखर के समीप स्थित एक ढाबे के पास खड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंचे गाड़ी मालिक ने देखा तो चालक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। गश्त करने वाली पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया जाता है कि दूर से आने वाली गाड़ियों को भांपकर लुटेरे उनको चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर अपना निशाना बना लेते हैं। इसमें संबंधित ढाबा या होटल संचालक की भी मिलीभगत होती हैं पुलिस इन पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक

City News Uttar Pradesh

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

बांदा जिला अस्पताल के बाथरूम में बेहोश मिली अर्धनग्न किशोरी, दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती का ‘छाता अभियान’ बना जन चर्चा : दिलों में बस गई ‘मानवता’ की ‘ठंडी छांव’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़