- विनोद मिश्रा
बांदा। सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्रों का क्रमिक अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन अपने खून से लिखा और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि अगर सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

– छात्रों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा
अनशन स्थल पर छात्र नेता सनत कुमार दीपू, छात्र नेता लव सिन्हा, छात्र नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा, छात्र नेता सनी पटेल, छात्र नेता दीपक गुप्ता, छात्र नेता विवेक चंदेल बैठे हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को छात्र नेताओं द्वारा रक्त से लिखा हुआ लेटर कुलपति को डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से भेजा है, जिसमें हमारी 4 सूत्री मांगे थीं, प्रथम मांग पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की बीए बीएससी एवं एमए की सीट बढ़ाई जाए। प्रवेश की तिथि बढ़ाई जाए और महाविद्यालय का हास्टल छात्रों के लिए चालू कराया जाए। इसके साथ ही महाविद्यालय की रिक्त सीटों पर सभी वर्ग के छात्रों का प्रवेश लिया जाए।

इस मौके पर छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि पिछले 80 घंटे से हम लोग क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं लेकिन जिले का कोई भी अधिकारी और न प्राचार्य हमसे मिलने आया, संवेदनहीनता दिखाते हुए लोग काम कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि उग्र आंदेालन किया जाएगा। छात्र नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा दिव्यांग छात्रों का एडमिशन नहीं करते हैं लेकिन सबसे कम परसेंटेज वाले छात्रों का एडमिशन कर लेते हैं।

छात्र नेता सनत कुमार दीपू ने कहा कि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ये छात्रों को उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। छात्र नेता सनी पटेल ने कहा कि अगर जल्द से जलद मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार साहू, अमर सिंह राजेंद्र कुमार, आरती, ज्योति सिंह, दीपू, लव सिन्हा, सनी पटेल, शैलेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता विवेक चंदेल नीरज धुरिया आशीष सोनकर शालिनी पटेल मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
