29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पिता नें किया रिश्ता शर्मसार: बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर कर रखा था कैद, रो-रोकर सुनाई आपबीती
उत्तर प्रदेश

रिश्ते हुए शर्मसार : मासूम बेटी को नशेड़ी पिता ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक घटना ने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बीती रात्रि नौ वर्षीय पुत्री को उसके कलियुगी नशेड़ी पिता ने ही हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर बगल में रहने वाले दादा मौके पर दौड़ते हुए आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित नशेड़ी को धर दबोचा। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा गया है।

फतेहपुर में रिश्ते हुए शर्मसार, मासूम बेटी को नशेड़ी पिता ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shameful relationship in Fatehpur, drug addict father made innocent daughter a victim of lust, police arrested

पीड़िता बच्ची की मां का स्वर्गवास हो चुका है। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी है। बीती रात्रि वह जिस चारपाई में लेटी हुई थी, उसमे पिता आकर लेट गया। आधी रात्रि करीब पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास शुरू कर दिया जिसका उसने विरोध किया। जबरदस्ती करने पर बच्ची ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले उसके दादा व अन्य कई लोग मौके पर आ गए। बच्ची ने रोते-बिलखते पूरी घटना अपने दादा को बताई। घिनौना कृत्य सुनकर स्वजन सुनकर सन्न रह गए।

कोतवाली प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मौके पर जाकर नशेड़ी आरोपित को हिरासत में लिया गया है जो मजदूरी कर जीविकापार्जन करता है। पीड़िता के दादा की तहरीर पर आरोपित पर दुष्कर्म व पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने अहिल्याबाई को दी श्रद्धांजलि: ‘पदचिन्हों’ पर चलने का संकल्प

जेबकतरों का तांडव : बीमा अभिकर्ता व राजस्व निरीक्षक को लगा दिया चूना

City News Uttar Pradesh

यूपी : पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रही भाजपा…

भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

City News Uttar Pradesh

महाेबा : पीएम आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन, डूडा के परियोजना अधिकारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज …

पच्चीस फीसदी ‘लाभार्थियों’ के ही बन सके ‘राशन और आयुष्मान कार्ड’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़