
- विनोद मिश्रा
बांदा। मॉडल गांवों के नाम पर “जिले में 28.51 करोड़ रुपये का सरकारी बजट पानी की तरह बहा दिया” गया। मगर आज भी “गांवों की गलियों में गंदगी का बोलबाला” है। यह कोई लापरवाही नहीं, “यह एक सुनियोजित बंदरबांट और खुला भ्रष्टाचार” है, जिसने “स्वच्छ भारत मिशन को मज़ाक” बना दिया है। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर जिले में एक और “बड़ा घोटाला उजागर” हो गया है। “89 मॉडल गांव, 28 करोड़ 51 लाख रुपये और नतीजा ? गलियों में पसरी गंदगी, बंद पड़े ई-रिक्शा और शोपीस बने आरआरसी सेंटर। क्या इसी दिन के लिए आया था ‘स्वच्छ भारत’ का सपना? जवाब है नहीं ! लेकिन जमीनी हकीकत हां” !

साल 2022-23 में बांदा जिले की 89 ग्राम पंचायतों को “मॉडल गांव” घोषित किया गया। लक्ष्य था साफ़-सुथरे गांव, हर घर से कूड़ा उठान, व्यवस्थित नालियां और वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर। शासन ने 28.51 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट भी जारी कर दिया। लेकिन “भ्रष्टाचार की नालियों में ये रकम बह” गई। प्रत्येक गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा खरीदे गए, लेकिन महीनों से आरआरसी सेंटरों में खड़े धूल खा रहे हैं। न कोई चालक, न कोई कलेक्शन।

ग्राम प्रधानों का सीधा कहना है “शासन ने ई-रिक्शा तो दे दिए, लेकिन चालकों के मानदेय की कोई व्यवस्था नहीं की।” गांव के लोग 50 रुपये महीना भी देने को तैयार नहीं। ऐसे में ई-रिक्शा सड़ने को मजबूर हैं। जब कूड़ा ही नहीं उठ रहा, तो री-सोर्स रिकवरी सेंटर किस काम के?

ये केंद्र भी अब शोपीस बन चुके हैं वहां पसरा सन्नाटा, जमी धूल और जंग खा रही मशीनें ही “स्वच्छ भारत” की सच्चाई बयान कर रही हैं। “कौन है जवाबदेह इस 28 करोड़ की खुलेआम लूट के लिए” ? जिला प्रशासन ? ग्राम पंचायतें ? या फिर वो सिस्टम जो फाइलों पर रिपोर्टें बनाकर आंखें मूंद लेता है ? ना कोई ऑडिट, ना कोई निगरानी सिर्फ कागजों पर सफाई, जमीन पर सिर्फ गंदगी और धोखा। सरकार को चाहिए तत्काल जांच, दोषियों पर एफआईआर और जवाबदेही तय हो। वरना ‘स्वच्छ भारत’ नहीं, ‘स्वाहा भारत’ बनता चला जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
