26.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कबीरा की बज रही मौरंग ढपली! कैसे बने बागे का पुल,कबीरा के चलने की आई बारी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी विधायक राजकरण कबीर के इलाके के लोग रो रहे हैं पर उनका कबीरा मस्त है।कहा जा रहा हैं कि उसका ‘मन’ “मौरंग” में रमा हुआ है,जनता के मन की बात में नहीं!इसी कारण नरैनी की जनता का मन कबीरा से कुंठित होकर “महेंद्र वर्मा” में रमता जा रहा है।

कारण एक नहीं अनेक हैं। उदाहरण स्वरूप अतर्रा तहसील के 12 गांवों को यूपी-एमपी से जोड़ने वाले बागै नदी के पथरा घाट पुल निर्माण का निर्माण नहीं हो रहा। अभी पिछले दिनों प्रदेश के उप मुख्य मंत्री जिनके पास पीडब्लूडी विभाग हैबांदा आये औऱ 340 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओ की घोषणा कर गये पर कबीरा इस महत्व पूर्ण पुल के लिये नहीं रोया! अपनी ही धुन में मस्त “कबीरा चल चला चल “की कहावत सी चरितार्थ करता रहा! मानों वह समझ गया हो कि राजनीति से “चल चला चल” की बेला आ गई हो!


पुल निर्माण की मांग को लेकर परेशान इलाके की लगभग दस हजार जनता जनता ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा है। बताया है कि पुल निर्माण होने से दूरी तो कम होगी, साथ ही आवागमन होने के कारण दस्यु समस्या से निजात भी मिल जाएगी। जनप्रतिनिधि के बार बार आश्वासन मिलने के बावजूद पुल निर्माण की औऱ ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने इस उपेक्षा पर आक्रोश जताया है।


क्षेत्र के गांव पथरा से मध्य प्रदेश से जुड़ा मार्ग बना है, लेकिन बागै नदी में पुल न होने के चलते आठ माह तो नदी के दोनों तरफ के लोग किसी तरह आवागमन कर लेते हैं पर बरसात में यह मार्ग पूरी तरह ठप हो जाता है। लोगों ने कई बार प्रशासन सहित अपने जनप्रतिनिधि से पुल निर्माण की मांग की। चुनाव के दौरान ग्रामीणों को आश्वासन भी मिला पर उसके बाद के वादे कोरे आश्वासन बन कर “कबीरा” में समा गये। स्थानीय स्तर पर समस्या हल होते न देख प्रभावित पथरा, दिवली, महुई, कुलसारी, छतौनी, सिधौरा, मुखियन पुरवा, कल्याणपुर, जबरापुर आदि गांवो के निवासियों ने संयुक्त हस्ताक्षर अभियान चला मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेज पुल निर्माण की गुहार लगाई है।बताया है कि ‘कबीरा’ मौरंग की ढपली बजाने में मस्त है और जनता त्रस्त है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामनवमी को तिंदवारी रामामय से होगी “आनंद” : रणनीति को मिला अंतिम रूप

मंदिरों में सुरक्षा की खुली पोल : दर्शन करने गई महिला की डेढ़ लाख की चेन हो गई पार

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार के पुनः बांदा जेल आते ही “माहौल हो गया खुशनुमा” ? “बहारो फूल बरसाओ” सा नजारा !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि पर ‘जय माता दी’ से ‘गुंजायमान’ हुआ शहर: मंदिरों में उमड़ा ‘आस्था’ का ‘जनसैलाब’

शर्मनाक ! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़