29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने नए दशक के बजट को बताया दीवालिया बजट…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने ने कहा यह नए दशक का दिवालिया बजट है। केंद्र के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है। यही हाल राज्यों में है। कई-कई महीनों से कर्मचारियो को वेतन नहीं मिल रहा है। हर सेक्टर में केंद्र सरकार फेल है। इसीलिए जितने भी पिछले पांच सालो में घोषणा की गई थी, कोई भी पूरी नहीं हुई। स्मार्ट सिटी में आज तक एक भी शहर नहीं बना। बुलेट ट्रेन चली नहीं और अभी तक एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। नोटबंदी, जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। पांच वर्ष के अंदर जो सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला रेलवे निजी हाथों में बेचा जा रहा है, एयर इंडिया बेचा जा रहा है। सरकारी उपक्रम निजी हाथों में बेचें जा रहे हैं। लोगों को पिछले पाँच वर्षों में रोजगार मिलने की वजह से रोजगार घटे हैं। केवल आकड़ेंबाजी के झूठ का पुलिन्दा है। देश का नौजवान किसान बजट से हताश निराश हुआ है। घाटे की खेती होने के कारण बुन्देलखण्ड मंे किसान आत्महत्या कर रहा है। बजट में बुन्देलखंड के लोगों को निराश किया है।

सांसद ने कहा कि केंद्रीय बजट पूंजीपतियों व उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। बजट में गरीबों, मजदूरों, किसानों के हितों का ध्यान नहीं दिया गया। वहीं बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनावी बजट है। उप्र जैसे बड़े राज्य के हित में कुछ खास नहीं है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान: लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh

दिवाली में 80 प्रतिशत फूटेंगे ग्रीन पटाखे : इनसे 30 प्रतिशत कम होगा प्रदूषण …

City News Uttar Pradesh

परियोजना अधिकारी राकेश नें पकड़ा घोटाला : पीएम आवास का आठ करोंड़ लेकर हो गये परदेशी !

मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल !

“डान ” सर्वेश का कौन था सजातीय दलाल, शीघ्र खुल रहा है “राज ” …

ब्रेकिंग न्यूज़