City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बांदा और महोबा में दर्ज हैं कई मुकदमे
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बांदा और महोबा में दर्ज हैं कई मुकदमे …

 

– देशी पिस्टल, सोने-चांदी के जेवरात, 21 हजार नगद बरामद
– तीन दिन पूर्व पुलिस ने सह अपराधी को भी मुठभेड़ में दबोचा था

  • विनोद मिश्रा

बांदा । नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव के पास सोमवार की रात एसओजी टीम और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश राशिद घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पिस्टल और बैग में जेवरात-नकदी बरामद हुई है। राशिद तीन दिन पहले शहर के कृषि विश्वविद्यालय पुलिया के पास मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश अंतू उर्फ अंमित सोनी का साथी बताया जा रहा है। पैर में गोली लगने से घायल राशिद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


एसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जेल से बाहर घूम रहे शातिर अपराधियों की टोह में टीमें लगाई गई हैं। शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश अंतू गोली लगने से घायल होने के बाद पकड़ा गया था, जबकि उसका साथी भाग निकला था। फरार अपराधी चमरौड़ी चौराहा निवासी राशिद का नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।

बुंदेलखंड का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बांदा और महोबा में दर्ज हैं कई मुकदमे
मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि राशिद को नरैनी कोतवाली क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल टीम के साथ सुरागरसी में लग गए। रात करीब 11 बजे नरैनी के पिपरहरी गांव अतर्रा रोड मोड़ के पास घेराबंदी की। भनक लगने पर दूसरी तरफ से बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाब में टीम ने फायरिंग की, जिसमें बदमाश राशिद जख्मी हो गया।

बुंदेलखंड का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बांदा और महोबा में दर्ज हैं कई मुकदमे
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी महेंद्र प्रताप, बबेरू सीओ सियाराम और नरैनी कोतवाली के साथ आपपास की चौकियों का फोर्स पहुंच गया। घायल राशिद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके पास मिले बैग से सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार नकदी तथा मौके से उसकी पिस्टल भी मिली है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर का जनता दरबार ‘सेवा’ की मिसाल: भाजपाई भी आते लेकर ‘फरियाद’

City News Uttar Pradesh

बांदा : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत

Banda – धान खरीद में अनियमितता, भड़क उठे किसान…

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार की खुली पोल : नेशनल हाइवे से जुड़ा मार्ग नौ माह में जर्जर, हादसों का बढ़ा खतरा

City News Uttar Pradesh

निजीकरण बर्दाश्त नहीं, बिजली कर्मियों ने दिया धरना, 15 दिसंबर को करेंगे विशाल प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़