28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल 'एक्सरे और सिटी स्कैन' शुरू
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल ‘एक्सरे और सिटी स्कैन’ शुरू

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के स्वास्थ्य ढांचे में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। अब मरीजों को एक्सरे और सिटी स्कैन के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल एक्सरे और सिटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा सोमवार से पूरी तरह क्रियाशील हो गई ।

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी जताया एतराज !

इस नई व्यवस्था के पीछे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का सतत प्रयास और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनकी नियमित वार्ता प्रमुख वजह रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लंबे समय से दबाव बनाए जाने का असर अब दिखने लगा है।

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल 'एक्सरे और सिटी स्कैन' शुरू

सिटी स्केन सेवा का उद्घाटन करते हुये विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ही मेरा लक्ष्य है”। जनता को राहत मिले, यही मेरी प्राथमिकता है। अब तक रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में केवल मैनुअल एक्सरे की सुविधा थी।

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल 'एक्सरे और सिटी स्कैन' शुरू

जिससे रिपोर्ट आने में काफी विलंब होता था। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल एक्सरे मशीन से रिपोर्ट तुरंत मिल सकेगी। शनिवार को मशीन का ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया था। सोमवार से इसे 24 घंटे मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया।

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल 'एक्सरे और सिटी स्कैन' शुरू

सड़क हादसे, हड्डी, सिर, रीढ़ या आंतरिक अंगों की जांच के लिए सिटी स्कैन की आवश्यकता होती है। पहले मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था,जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। अब मेडिकल कॉलेज में ही 24 घंटे सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल 'एक्सरे और सिटी स्कैन' शुरू

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि शासन की ओर से भेजी गई डिजिटल एक्सरे मशीन और सिटी स्कैन यूनिट को इंस्टॉल कर दिया गया है। अब इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को 24 घंटे डिजिटल एक्सरे और सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी कैबिनेट के साथ देखेंगे द केरल स्टोरी : उत्तर प्रदेश में फिल्म हुई टैक्स फ्री

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “शिक्षकों से वादा”: कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

City News Uttar Pradesh

Banda : बंजर भूमि बनती उपजाऊ खेत में हरी खाद खेतों में लहलहाई …

City News Uttar Pradesh

खाद न मिलने पर किसानों का ‘फूटा गुस्सा’ : लगाया जाम, प्रशासन में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिव्यांग लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 28 घंटे बनाए रखा बंधक …

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

ब्रेकिंग न्यूज़