![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। भारी बारिश, उफनता नाला और मलबे में बदलते आशियाने। महुआ ब्लॉक अंतर्गत बिलगांव गांव में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। गांव के नाले में अचानक आई भीषण बाढ़ से करीब 150 कच्चे मकान जलमग्न हो गए, जिनमें कई ढह गए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों के लिए यह हादसा किसी काली रात से कम नहीं था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बिलगांव पहुंचा। यहाँ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान को जब पीड़ित महिलाओं ने रो-रो कर अपना दुःख सुनाया, तो उन्होंने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। गांव के हर कोने में तबाही का मंजर दिखा गिरे मकान, भीगी रोटियाँ, टूटी दीवारें और बेसहारा लोग।

राजेश दीक्षित ने शासन-प्रशासन की उदासीनता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी जिलाधिकारी से मिलकर हर पीड़ित को मुआवज़ा दिलाने का प्रयास करेगी, और यदि जरूरत पड़ी तो “कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।” पीड़ित परिवार प्रशासन की बेरुखी और नेताओं की चुप्पी से आहत हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे ब्लॉक उपाध्यक्ष लाला राम शंकर सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, असरफ उल्ला रम्पा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
