25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम का औचक निरीक्षण : एक्सीएन विद्युत सहित दो दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
उत्तर प्रदेश

डीएम का औचक निरीक्षण : एक्सीएन विद्युत सहित दो दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार को प्रातः 10 बजे ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण बांदा के अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद सहित लगभग 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

– कार्यालय परिसर की गंदगी देख चढ़ा डीएम का पारा

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। कार्यालय व रिकार्ड रूम आलमारी में रखी हुई फाइलें धूल से फटी हुई मिली और कार्यालयों की कुर्सियां टूटी पड़ी हुई थी वही अनुबंध कछ रिकार्ड रूम कैशियर कक्ष व अन्य सभी कक्षो में जाले लगे हुए थे व कार्यालय के अंदर जगह जगह गुटखा के पीक से रंगे हुए थे। यह सब देख जिलाधिकारी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया ऐसा लग रहा था कि इस कार्यालय में वर्षों से किसी भी पत्र वालियों पर हाथ नहीं लगाया गया है और ना ही जाले हटाये गए ।

डीएम का औचक निरीक्षण : एक्सीएन विद्युत सहित दो दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
Surprise inspection of DM: Two dozen employees including ACN Electricity found absent, stopped salary

निरीक्षण के दौरान ही कुछ पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी से फरियाद की की हम लोगों को लगभग 10 माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे परिवार का खर्च नहीं चल पा रहा है। हम लोगों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है वहीं जब जिलाधिकारी द्वारा इस विषय में अधिशासी अभियंता वितरण से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में पीआरपी प्रोसेस हो जाने के कारण से वेतन नहीं मिल पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए तत्काल पीआरडी जवानों का वेतन दिलाए जाने के निर्देश दिए इसके बाद जिलाधिकारी ने उपखंड खंड अधिकारी विद्युत के कार्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी विद्युत देवव्रत आर्य अनुपस्थित पाए गए लेकिन कुछ देर बाद वह वहां उपस्थित हो गए जब उनसे विलंब होने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

डीएम का औचक निरीक्षण : एक्सीएन विद्युत सहित दो दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
Surprise inspection of DM: Two dozen employees including ACN Electricity found absent, stopped salary

कार्यालय में उपस्थित टी जी -11 एकता कुशवाहा ने बताया कि कार्यालय में संतोष रैकवार वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं लेकिन वे आज नहीं आए हैं उपस्थित पंजिका के बारे में जानकारी दी कि वरिष्ठ सहायक की अलमारी में रखी हुई है यह सब सुनकर जिलाधिकारी आग बबूला हो गए बात यहीं नहीं रुकी जिलाधिकारी ने पीली कोठी स्थित उपखंड अधिकारी विद्युत के कार्यालय का भी निरीक्षण किया यहां निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न चैहान अनुपस्थित पाए गए और कार्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई मौके पर उपस्थित अवर अभियंता कामता प्रसाद से जानकारी की तो बताया कि एडीओ भ्रमण पर गए हैं जैसे ही जिलाधिकारी ने भ्रमर रजिस्टर मांगा तो वह उपलब्ध नहीं करा सके और अवर अभियंता द्वारा भ्रामक व गलत सूचना देने पर जिलाधिकारी ने 1 दिन का वेतन रोकने के दिया।वही पीली कोठी स्थित पावर हाउस में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया जहां कर्मचारी व संविदा कर्मी अपनी ड्यूटी में अनुपस्थित मिले व कार्यालय में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ हुआ था स्टोर रूम में कबाड़ अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा हुआ था जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में पी एन प्रसाद अधिशासी अभियंता विद्युत बीएल कुशवाहा कार्यकारी सहायक शाहिदा परवीन कार्यकारी सहायक रामकरण कार्यकारी सहायक पंकज मिश्रा टीजी 2 हिफाजत अली कुली अभिषेक कुमार कुली वीरेंद्र सिंह क्लर्क राजा भैया सिंह क्लर्क अनूप सिंह गौतम क्लर्क निर्भय सिंह क्लर्क देवव्रत आर्य उपखंड अधिकारी विद्युत कामता प्रसाद अवर अभियंता शांता कुमारी कुली संतोष रैकवार वरिष्ठ सहायक अर्जुन लाइनमैन सुरेंद्र मुन्नालाल अकरम खान रमजान अली जगजीवन रामधनी नसीम धर्मेंद्र अजीत कुमार पप्पू खान संजय नदीम खान इरशाद अली श्याम बाबू सोनी मुबारक अली अनूप अनूप शर्मा सुमित गुप्ता महेश रैकवार अंकित सोनी सानू दूरियां इन सभी कर्मचारियों का जिलाधिकारी ने 1 दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने का निर्देश दिया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कॉपियों में ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ व धमकियां’: बोर्ड मूल्यांकन में ‘चौंकाने’ वाला खुलासा

UP MLC Election 2021: अखिलेश यादव की मौजदगी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अहमद असन व राजेंद्र चौधरी ने किया नामांकन…

City News Uttar Pradesh

News- योगी आदित्यनाथ का निर्देश- एमएसपी पर की जाए धान की खरीद…

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व सैनिक दिखायेगें बहादुरी, अब अवैध खनन …

City News Uttar Pradesh

बांदा : शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की ‘आंच’ में ‘झुलसे’ अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़