28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : तिहरे हत्या कांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा शहर के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के फरार तीन आरोपितों के घरों में जहां पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। वहीं माइक से सूचना जारी करते हुए मुनादी भी कराई है। पुलिस को देखकर मोहल्ले में भीड़ लगी रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परशुराम तालाब चमरौडी निवासी सिपाही अभिजीत उसकी मां रमा व बहन निशा की 20 नवंबर की रात उसके ताऊ के लड़कों व रिश्तेदारों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सिपाही के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद समेत दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने टापटेन अपराधी सोमचंद समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में शमिल हत्यारोपित सूरज, धर्मेंद्र व उसकी पत्नी शिववती फरार चल रहे हैं। पुलिस न्यायालय के आदेश पर बुधवार को हत्यारोपितों के मोहल्ले परशुराम तालाब पहुंची। वहां कोतवाली निरीक्षक जय श्याम शुक्ल ने फरार हत्यारोपितों के घरों के बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। माइक से उन्होंने उद्घाोषणा किया कि फरार हत्यारोपितों के विरुद्ध कुर्की के पहले 82 की कार्रवाई पूरी की गई है। यदि समय रहते उनकी गिरफ्तारी नहीं होती तो घरों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस दौरान ढोल से मुनादी भी पूरे क्षेत्र में पिटवाई गई। जिससे फरार हत्यारोपितों तक पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई की सूचना पहुंच सके। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अगले चरण में अब सिर्फ कुर्की होना शेष बचा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

City News Uttar Pradesh

अस्पताल परिसर में गुटखा खाने वाले पर हुई कार्रवाई, 6 लोगों से वसूला गया जुर्माना

पुलिस भर्ती : 2994 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित

City News Uttar Pradesh

चोरी और टप्पेबाजी के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, सोना-चांदी के जेवर सहित रुपये भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन, चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़