City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम ने जड़ा चाबुक : किसानों का भुगतान दबाए संस्था को नोटिस से हड़कंप

 

विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों का तकरीबन 10 करोड़ रुपये का भुगतान दबाकर एग्रो धान क्रय केंद्र बंद करने के मामले को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने संज्ञानमें लेकर सख्त तेवर अपनाया है। क्रय केन्द्र संचालक फर्म को नोटिस जारी कर दिया। सप्ताह भर में किसानों का बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की लिखित हिदायत दी हैं। इससे हड़कंप है।
आपको बता दें की अतर्रा मंडी परिसर स्थित अरावली एग्रो मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव लिमिटेड के धान क्रय केंद्र में धान खरीदने के बाद किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। किसान लगातार चक्कर काट रहे हैं।

 

जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भुगतान भेजा जाए। लकिन संचालक सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इधर एक सप्ताह से एग्रो क्रय केंद्र में धान की खरीद भी बंद है। इससे किसान परेशान हैं। किसान गुड़िया पत्नी राजाराम निवासी आऊ और शिवप्रसाद निवासी नगवारा समेत दर्जनों किसानों ने आरोप लगाया कि धान बिक्री का टोकन लिए चक्कर काट रहे हैं और क्रय केंद्र बंद है।


इस बीच जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संचालक संस्था को किसानों का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी ने तत्काल क्रय केन्द्र खोलने और दो कांटे लगाकर किसानों का धान खरीदने की हिदायत दी है। इससे संचालक संस्था में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह को मालूम है “जन्नत” की हकीकत …

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी

उद्यमी योजना पर सवाल: लाभार्थी युवाओं द्वारा ‘सरकारी ‘धन’ का दुरुपयोग !

City News Uttar Pradesh

अजेय दुर्ग कालिंजर नें फिर किया फतेह : राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल का फहरा ध्वज

Admin Team
ब्रेकिंग न्यूज़