City News Uttar Pradesh
सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया
उत्तर प्रदेश

सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान वीवीपैट मशीनें चुनाव कर्मचारियों की परेशानी का सबब बनी रही। बांदा सदर, नरैनी और बबेरू विधान सभा क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों पर वीवीपैट के सही काम नहीं करने के कारण मतदान प्रभावित हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार मतदान के दौरान सभी बूथों में वीवीपैट मशीनों को इस्तेमाल किया गया। लेकिन वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खामियों के चलते मतदान प्रभावित हुआ। बतातें चलें कि वीवीपैट मशीनों में लगे सेंसर अत्याधिक संवेदनशील होने के कारण रोशनी, धूप तथा अन्य कारणों से भी कार्य नहीं कर पाते।

सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया
Defects in VVPAT machines at polling stations remain a headache

प्रशासन की ओर से सुबह मतदान आरंभ होने से पूर्व कई पोलिंग बूथों पर वीवीपैट लगाकर मॉक पोलिंग कराई गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम व वीवीपैट ने सही कार्य नहीं किया। इसके बाद तत्काल यहां दूसरी मशीनें मंगाई गयी। बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र में डीएवी इंटर कालेज, आर्यकन्या इंटर कालेज आदि मतदान केंद्रांे में ईवीएम व वीवीपैट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। कमोवेश ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर देखने को मिली। जिला प्रशासन का कहना है कि कुछ स्थानों पर ईवीएम व वीवीपैट के सही कार्य नहीं करने की सूचना मिली थी। इन मशीनों को तत्काल बदल कर मतदान आरंभ करा दिया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दिखाई विचारों की ताकत: लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर

बांदा में अमित शाह की जन सभा 18 मई को : ठोकेंगे चुनावी तुरुप का इक्का

City News Uttar Pradesh

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू: बनने लगे लोग सदस्य

City News Uttar Pradesh

Banda- जिला पंचायत सदस्य पर दुष्कर्म का आरोप लागाने वाली महिला पर गंभीर धारओं में मुकदमा दर्ज…

सीआरपीएफ और पुलिस ने किया गांवों का भ्रमण, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh

सीएम का दौरा : बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण,बोले- जनहानि पर चार लाख, घर गिरने पर मिलेगा आवास …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़