- ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )
Flood in UP : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि बाढ़ से जनहानि होने पर चार लाख रुपये और मकान ध्वस्त होने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाएं।

साथ ही तलहटी के गांवों को ऊंचाई पर बसाने का इंतजाम किया जाए। सीएम ने कहा कि अब बाढ़ नियंत्रण में है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश और कोटा से पानी छोड़े जाने से यमुना किनारे बसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत पहुंचा रही हैं। सीएम ने कहा कि पशुओं की हानि पर जिला प्रशासन धनराशि मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तलहटी पर बसे गांवों को हर वर्ष चंबल और यमुना का पानी प्रभावित करता है।

इसके लिए प्रशासन को हिदायत दी गई है कि वह ऐसे गांव चिह्नित करें। इन्हें ऊंचे स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए। जरूरत पड़े तो भूमि स्थानांतरित कराएं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कारागार मंत्री जयकुमार और कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को कैंप करने के निर्देश दिए।

सीएम ने अफसरों से पेयजल, स्वच्छता, राशन और दवा की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजुयमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, श्रीकांत पाठक, अखिलेश पांडेय, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
