27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा के संवेदनशील डीएम आनन्द सिंह अग्नि कांड में चार मौतों से दुखी,पहुंचे घटना स्थल, पीड़ित को मुआवजे का दिया भरोसा।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बांदा डीएम आनन्द सिंह अग्निकांड एंव चार मौतों की घटना से बेहद दुखी हो गये। उनकी संवेदनशीलता नें उन्हें झक झोर कर रख दिया।पीडि़त परिवार क़ो आर्थिक सहायता का भरोसा दिया।


जिले के मर्का क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला और उनके तीन बच्चों की आग में जलकर मौत के मामले से सभी दुखी हैं। बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह नेघटना स्थल पहुचे। कहा कि घटना बेहद दुखद और ह्रदयविदारक है। उनकी पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनायें हैं। कहा कि घटना में आग लगना प्राकृतिक आपदा ही कही जाएगी।कहा कि प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है कि घर में भूसा और लकड़ी भरी थी। चिंगारी से भड़की आग से पहले परिजनों का दम घुटा होगा, फिर तीनों की जलकर मौत हो गई।


डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि अग्निकांड दैवीय आपदा की श्रेणी में है, इसलिए घर के मुखिया को जनहानि के लिए प्रति सदस्य 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि परिवार की हुई क्षति को कोई पूरी नहीं कर सकता है, फिर भी दुख की घड़ी में बांदा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।


घटना के बारे में जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं की शनिवार सुबह मर्का थाना क्षेत्र में दुबे का पुरवा मजरा के रहने वाले कल्लू यादव की पत्नी पत्नी संगीता व उनके तीन बच्चों की घर में आग लगने के बाद जलकर मौत हो गई थी। आग लगने का कारण जलते हुए दीपक या अलाव से उठी चिंगारी को माना जा रहा है। कहा कि घर में भूसा भरा हुआ था, इसलिए आग काफी भयावह हो गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियाे कांफ्रेंसिंग पर पेशी, मामले में आगरा में हुई जेल अधिकारी की गवाही

City News Uttar Pradesh

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !

City News Uttar Pradesh

Banda : बाहुबली मेहमान:आइजी ने डीएम व एसपी के साथ की बैठक, जेल का भी निरीक्षण …

बैंक शाखाओं की जांच को खुद पहुंचे आइजी एसके भगत, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की ली जानकारी

सीएम का दौरा : बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण,बोले- जनहानि पर चार लाख, घर गिरने पर मिलेगा आवास …

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वहशी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत काफी गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़