City News Uttar Pradesh
खेल कूद

Ind vs Aus: भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करने को मजबूर हुआ कंगारू बल्लेबाज, कहा…

 

नई दिल्ली । बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले मार्नस लाबुशाने भारतीय गेंदबाजों से काफी प्रभावित नजर आए। लाबुशाने ने पहली पारी में 48 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम पहली पारी में 195 रन पर धराशाई हो गई।

मार्नस लाबुशाने ने कहा कि, पहली पारी में हम दवाब में आ गए थे और हम इससे बेहतर कर सकते थे। हमारी टीम के तीन बल्लेबाज इस तरह से आउट हुए जिन्हें शायद ऐसे आउट नहीं होना चाहिए था। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 56 रन देकर 4 विकेट लिए थे जबकि आर अश्विन ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इन दोनों की घातक गेंदबाजी के सामने कंगारू बल्लेबाज बेबस थे तो वहीं भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए थे।

मैच के बाद लाबुशाने ने कहा कि, हम निश्चित तौर पर इससे बेहतर कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और हम दवाब में आ गए। उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया के गेंदबाज सीधी लाइन व लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। वो हमें रन बनाने से रोकने के लिए नई योजना के साथ आए थे और हम पर पूरी तरह से दवाब बनाने में सफल रहे। इस 22 साल के बल्लेबाज ने कहा कि मैंने लगभग 130 गेंदों का सामना किया। हमने एक बल्लेबाजी इकाई की तरह इस चुनौती का सामना किया और हमें यह पसंद है।


उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि सभी छह बल्लेबाज हर बार रन बनाए, कई बार एक या दो बल्लेबाज ही काफी होते है। उन्होंने कहा कि मैं हूं या कोई और, बल्लेबाजी इकाई की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि बड़ा स्कोर बनाएं। अश्विन के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के संघर्ष करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोग नई योजना के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं जैसे की लेग में फील्डिंग रखकर सीधी गेंदबाजी करना। हम उन्हें समझने और सीखने की कोशिश कर रहे है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन

City News Uttar Pradesh

‘एक बिहारी, सब पर भारी’ : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

IND vs PAK: Veteran batsman Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s record, scored 13 thousand runs in the fewest innings in ODIs.

City News Uttar Pradesh

विश्व विजेता सूर्या की कप्तानी पर संकट: टी20 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

City News Uttar Pradesh Desk

साक्षी मलिक ने सरकार से मांगी सुरक्षा: कहा- बृजभूषण सिंह के लोग फोन पर दे रहे धमकियां

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत: रोहित और विराट कोहली हुए भावुक

ब्रेकिंग न्यूज़