30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
खेल कूद

Ind vs Aus: विराट कोहली हैं भारत में पर दिल है ऑस्ट्रेलिया में…

 

नई दिल्ली । विराट कोहली बेशक पैटरनिटी लीव पर हैं और एडिलेड टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत वापस लौट गए हैं, लेकिन उनका दिल अभी ऑस्ट्रेलिया में ही है और उनकी पूरी नजर टीम के प्रदर्शन पर बनी हुई है। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में काफी अच्छा खेल दिखाया और मेजबान टीम की पारी को 195 रन पर समेट दिया। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस पारी में शानदार रहा। टीम के इस प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने ट्वीट किया।

विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, खेल का पहला दिन हमारे लिए शानदार रहा। गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और हमने सॉलिड फिनिश किया।


आपको बता दें कि मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को पहली पारी में 195 रन पर रोक दिया जिसमें टीम के गेंदबाजों की बड़ी भूमिका करही। रहाणे की कप्तानी में गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित गेंदबाजी की और जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद आर अश्विन ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि टेस्ट डेब्यू करने वाले मो. सिराज को दो सफलता मिली जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

टीम इंडिया के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने हथियार डाल दिए थे। कंगारू टीम की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशाने ने बनाया और 48 रन का स्कोर किया। इनके अलावा मैथ्यू वेड ने 30 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड के बल्ले से 38 रन निकले। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा स्कोर नहीं बना पाया। ओपनर बल्लेबाज जो बर्न्स तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए तो वहीं टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भारत के खिलाफ पहली बार शून्य पर आउट हो गए। टीम के कप्तान टिम पेन ने इस पारी में 13 रन बनाए जबकि कैमरून ग्रीन ने 12 रन का योगदान दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को हराकर लगाया विश्व कप में जीत का ‘सिक्सर’: कप्तान रोहित के बाद शमी और बुमराह ने दिखाया दम

City News Uttar Pradesh

‘एक बिहारी, सब पर भारी’ : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट

IND vs PAK: Veteran batsman Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s record, scored 13 thousand runs in the fewest innings in ODIs.

City News Uttar Pradesh

आईपीएल में चयनित होकर घर आये बांदा के सौरभ का हुआ स्वागत: बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

राकेश टिकैत बोले- यूपी पुलिस पंगा न ले: संसद से पहले बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, गाड़ी रोकी तो ट्रैक्टर से निकलेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़