City News Uttar Pradesh
IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन
खेल कूददेश विदेश

IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन

एशिया कप (Asia Cup 2023) के सुपर-4 में “भारत और पाकिस्तान” की टीम 10 सितंबर ( रविवार ) को खेलने उतरी। बारिश के कारण रविवार को मुकाबला पूरा नहीं हुआ तो दोनों टीमें 11 सितंबर (सोमवार ) को रिजर्व डे पर खेलने उतरीं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच को खास बना दिया। उन्होंने वनडे में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार पारी खेली। वह वनडे में 13 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन
IND vs PAK: Veteran batsman Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s record, scored 13 thousand runs in the fewest innings in ODIs.

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने 13 हजार से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली इन सभी दिग्गजों से एक मामले में आगे निकल गए। वह सबसे कम पारियों में 13 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में विराट ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली के वनडे करियर का यह 47वां शतक है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सिर्फ दो कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए हैं। कोहली के 278 मैच में 47 शतक हो गए हैं। एशिया कप में विराट को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें तीन मुकाबले मिलेंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट के दौरान ही तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं या उनसे आगे भी जा सकते हैं।

IND vs PAK: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन
IND vs PAK: Veteran batsman Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s record, scored 13 thousand runs in the fewest innings in ODIs.

तेंदुलकर और कोहली के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। रोहित ने 247 मैच में 30 और पोंटिंग ने 375 मैच में 30 शतक लगाए हैं। पोंटिंग संन्यास ले चुके हैं। इन दोनों के बाद पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने 445 मैच में 28 शतक लगाए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केंद्रीय बजट में ओपीएस पर कोई जिक्र नहीं : कर्मचारी संगठनों को दिखाया ठेंगा

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी 13 मई से शुरु करेगी “जेल का जवाब वोट से” अभियान का अगला चरण

Lata Mangeshkar Death News : 80 साल तक लता मंगेशकर ने हर हिंदुस्तानी के दिल पर राज किया, दिग्‍गजों से लेकर आम लोग भी हुए शोकाकुल

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी का पीएम पर कड़ा हमला: बोले- पेपर लीक आपके प्रधानमंत्री ने कराया है, छात्रसंघ को किया खत्म

City News Uttar Pradesh

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत: रोहित और विराट कोहली हुए भावुक

ब्रेकिंग न्यूज़