City News Uttar Pradesh
Surya Grahan 2022 : साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी

 

लखनऊ। वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से लगेगा। भारत में यह भले ही दिखाई न दे और सूतक काल भी न हो, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। चार राशियों के लिए यह खास फलदायी होगा। शेष पर मिश्रित असर रहेगा। आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा आठ नवंबर को होगा।

Surya Grahan 2022 : साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी
Surya Grahan 2022: The first solar eclipse of the year will take place this month, especially fruitful for these four zodiac signs

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि में 12:15 बजे से शुरू होगा और सुबह 4:07 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण मेष राशि और भरनी नक्षत्र में होगा। भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी इसीलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा।
ग्रहों का हमारे जीवन गहरा प्रभाव पड़ता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु को मिलाकर कुल नौ ग्रह हैं, जो हमारे जीवन के हर पहलू को निर्धारित करते हैं। इन नौ ग्रहों में सूर्य सभी ग्रहों का राजा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य पिता और आत्मा के कारक माने गए हैं। सूर्य पर जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।

मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ये पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। साल के इस पहले ग्रहण का प्रभाव चार राशियों वृषभ, कर्क, तुला व धनु के लिए शुभफलदायक है। मेष राशि में ग्रहण के कारण इस राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें। अन्य राशियों के लिए मिश्रित फल रहेगा। ग्रहण के बाद इन चार राशियों को लाभ होगा ।

Surya Grahan 2022 : साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी
Surya Grahan 2022: The first solar eclipse of the year will take place this month, especially fruitful for these four zodiac signs

– इन चार राशियों के लिए विशेष शुभफलदायक

तुला : तुला राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। कार्यस्थल में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी के काम में भी मुनाफा मिलने की संभावना है।
धनु : धनु राशि वालों के लिए शुभ है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा । सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए भी यह ग्रहण शुभ और लाभदायक होगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।
वृषभ : यह सूर्य ग्रहण शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहेगी। कई काम बनेंगे। इस दौरान की यात्रा भी शुभ होगी। धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।
कर्क : कर्क राशि के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। काम में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है और साथ ही कार्यस्थल और समाज में आपका यश बढ़ेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का ‘ऐतिहासिक’ बजट ‘विकास’ का विज़न

City News Uttar Pradesh

बांदा सांसद आर.के पटेल को एक साल की सजा : ट्रेन रोकी औऱ पुलिस पर किया था पथराव

City News Uttar Pradesh

अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा

बांदा में एक जनप्रतिनिधि पति के कथित वायरल वीडियो कह रहा कमीशन खोरी की कहानी ? इसका खुलासा वीडियो में होने का दावा !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश भड़के : आवास योजना में भ्रष्टचार नहीं बर्दाश्त …

नाव दुर्घटना : विधायक प्रकाश नें मंत्री के साथ लिया राहत का जायजा, मृतकों की संख्या 11 हुई

ब्रेकिंग न्यूज़