23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्रकार की एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं ! बता दिया अपराधी, गैंगेस्टर ?
उत्तर प्रदेश

पत्रकार की एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं ! बता दिया अपराधी, गैंगेस्टर ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसपी की अभिसूचना इकाई शासन प्रशासन की तीसरी आंख ने जिले के कुछ पत्रकारों के अपराधिक पृष्ठभूमि की अजब-गजब की जांच रिपोर्ट तैयार की है। एक ऐसे पत्रकार को भी शामिल किया गया है, जिसके खिलाफ कभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई ! किन्तु उसे घोर अपराधी और गैंगेस्टर की श्रेणी मे खडा कर दिया गया है। हालांकि एलआईयू के इंस्पेक्टर ने हकीकत की जानकारी मिलते ही तुरंत पलटी मार दी है। किन्तु एलआईयू जांच मे अपराधी और गैंगेस्टर का ठप्पा लगने के बाद उक्त पत्रकार के विरोधियों ने उसका जीना हराम कर दिया है। उसे गैंगेस्टर और अपराधी बताते हुये उसके खिलाफ असत्य और भ्रामक खबरें छापी जा रहीं हैं। कुछ बालू से वसूली गैंग के लोग जो पत्रकारिता का लवादा ओढ़े और नरैनी तहसील क्षेत्र में वसूली गैंग में महारत हासिल एक सदस्य तो अपने अखबार मे खबर छापकर ब्लैकमेलिंग का कुत्सित प्रयास भी कर रहा है।

पत्रकार की एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं ! बता दिया अपराधी, गैंगेस्टर ?
Not a single report of the journalist was filed! Did you say criminal or gangster?

मिली जानकारी के अनुसार यहां के जिला सूचना विभाग ने 25 जनवरी 24 को एसपी को पत्र भेजकर जिले के कुछ पत्रकारों की गोपनीय जांच आख्या मांगी थी। इन पत्रकारों मे पत्रकार इकबाल खान का नाम भी शामिल था। 222/2024 को एलआईयू ने इकबाल खान की भी जांच आख्या भेजी। जिसमे इकबाल को हत्या,हत्या का प्रयास,आबकारी अधिनियम, और गैंगेस्टर आदि का मुजरिम निरुपित करते हुये अपराधी प्रबृत्ति का बताया गया। जबकि जिस इकबाल नामक अपराधी की जांच की गयी,वह कांशीराम कालोनी मे रहता था। उसकी वल्दियत अलग थी। किन्तु उसके खाते के अपराध पत्रकार इकबाल खान निवासी शहर मरदन नाका के नाम थोप दिये गये। दूसरी तरफ पत्रकार इकबाल खान का कहना है कि वह वह कोई गैंगेस्टर नहीं है। शिवम सिंह भी बांदा के पडोसी जिले से पत्रकार है। वसूली गैंग का यह कथित पत्रकार हमे बदनाम करने के लिये झूठी खबर छाप रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी” रहे

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा हमला, बोले- हमने यहां से डकैत किए खत्म, और सपा डकैतों की समर्थक पार्टी है

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी की मां के निधन पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताया शोक

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड में खुलेंगी नई औधोगिक इकाइयां: बुंदेला….

City News Uttar Pradesh

बांदा में दो पालिका व नगर पंचायतों के ईओ के हुये स्थानांतरण

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान और बांदा का सालाना भरत मिलाप पर सवाल: तिंदवारी के ही क्यों पकड़े जाते हैं शिकारी

ब्रेकिंग न्यूज़