City News Uttar Pradesh
बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील
उत्तर प्रदेश

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदानीरा कही जाने वाली जिले की प्रमुख नदियों में से एक बागै नदी का जलस्तर गर्मी की शुरुआत होते ही घटने लगा। प्रवाहित जल की कमी के चलते यह नदी नाले में तब्दील होती दिख रही है। ऐसे मेंं अगर इस नदी को ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में दर्जनों गांवों की जीवनदायिनी बागै नदी की जल धारा टूटने का खतरा है।

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील
Banda’s Sadanira Bagai river turns into drain due to lack of water

बुंदेलखंड के लिए जीवनदायिनी कही जाने वाली बागै नदी से उसके किनारे बसे दर्जनों की संख्या में गांवों के बाशिंदों का गुजर बसर चलता है। मध्य प्रदेश में हीरोंं के खदानों के लिए मशहूर पन्ना जिले से निकली बागै ऐसी रत्नगर्भा नदी है, जिसमें कंकड़ पत्थरों के साथ बेशकीमती हीरे भी मिलते हैं और इसकी बदौलत पिछले 5 दशकों में कई किस्मत वालों ने रंक से राजा बनने का सफऱ तय किया है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिला से निकली यह नदी अपने सहयोगी आधा दर्जन छोटी-छोटी नदी-नाले के जरिए बांदा- चित्रकूट के हजारों लोगों को जीवन प्रदान करती है। प्रकृति से जो वस्तुए हमें उपहार में मिली है इनकी कीमत का वस्तविक अंदाजा तब तक नहीं हो पाता जब तक वो हमसे छिन न जाए । एक समय ये भी है जब जीवनदायिनी नदियों, भूगर्भ जल स्रोतों को हम अंधाधुंध तरीक़े से दूषित कर रहे है। बालू खनन इस नदी की जिंदगी खत्म कर रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतर्रा तहसील दार पर न्यालायाय का चला सख्त चाबुक : अग्रिम आदेशों तक रोका गया वेतन

City News Uttar Pradesh

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल

City News Uttar Pradesh

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

मंत्री रामकेश द्वारा जन संवाद: हर समस्या के निराकरण का वादा

हमीरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में आरोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार, कम्प्यूटर आपरेटर की तलाश जारी

राज्य दो, वोट लो’ का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़