29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत: रोहित और विराट कोहली हुए भावुक
खेल कूददेश विदेश

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत: रोहित और विराट कोहली हुए भावुक

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने देश को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाया। इसके बाद आज टीम इंडिया भारत लौटी। इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान समारोह रखा गया था जहां बीसीसीआई ने इस टीम को 125 करोड़ रुपये की रकम देकर सम्मानित किया।

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत: रोहित और विराट कोहली हुए भावुक
World champion Indian team was felicitated at Wankhede Stadium: Rohit and Virat Kohli became emotional

इस दौरान पूरा वानखेड़े स्टेडियम खचाखचा भरा हुआ था। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब भी कुछ ऐसा ही नजारा था,लेकिन उस समय एयरपोर्ट के बाहर से भी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और टीम इंडिया ओपन बस में वानखेड़े पहुंची थी जिसमें उसे काफी समय लगा था। इस बार हालांकि टीम इंडिया की ओपन बस में विक्ट्री परेड नरीमन प्वाइंट से स्टेडियम तक ही रखी गई थी।

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत: रोहित और विराट कोहली हुए भावुक
World champion Indian team was felicitated at Wankhede Stadium: Rohit and Virat Kohli became emotional

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुए सम्मान समारोह के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की। कोहली ने बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा कि अगर यह तेज गेंदबाज तैयार है तो वह उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के लिए वानखेड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया था। इससे पहले, भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगेन्द्र मिश्रा बने ‘ताकतवर’ चेहरा: कोयला मजदूर सभा में उत्साह की लहर

City News Uttar Pradesh

बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर

City News Uttar Pradesh

वर्ल्डकप में भारत का विराट विजयघोष: रनों की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत का विश्वकप में परचम

City News Uttar Pradesh

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

The Kashmir Files: “The Kashmir Files film” is making a splash at the box office in Uttar Pradesh, which is also tax-free, Chief Minister Yogi Adityanath gave instructions

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से देश को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़