25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। विश्व विख्यात चित्रकूट का राष्ट्रीय रामायण मेला का 52 वां महोत्सव अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप शुरू हुआ। इसके साथ ही वातावरण राम मय हो गया। आयोजन पांच दिन चलेगा। राम मनोहर लोहिया प्रेक्षागृह में इस आयोजन का शुभारंभ मप्र सरकार की मंत्री प्रतिमा बागड़ी और जगदगुरु स्वामी डा बालगोविन्दाचार्य महाराज पीठाधीश्वर परम्बाधाम जबलपुर नें किया।

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

इसके पूर्व मंदाकिनी तट रामघाट से चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के अखाड़ों के संतो-महंत निशानों सहित हाथी, घोड़े, बैंडबाजो के साथ निकाली गई शोभायात्रा रामायण मेला भवन पहुंची। राष्ट्रीय रामायण मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया एवं मेले के संरक्षक पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र नें साथ साधु-संतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

मुख्य अतिथि मप्र शासन की मंत्री प्रतिमा बागड़ी ने कहा की यहां पर जितने भी लोग है सबके जीवन में कोई न कोई कष्ट है। भगवान श्रीराम के जीवन में भी बहुत कष्ट आए, लेकिन जब मनुष्य कष्ट के समय अपने ईष्ट का ध्यान करता है तो उसे सुख की अनुभूिित होती है। उन्होंने चित्रकूट में पांच दशको से लगातार आयोजित हो रहे रामायण मेले के आयोजको को साधुवाद देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि में लगातार हो रहे इस आयोजन के पीछे मेले के आयोजको की मेहनत और लगन परिलक्षित होती है। जगदगुरु स्वामी बालगोविन्दाचार्य महाराज ने कहा कि राम का अयन यानि राम का घर तो रामायण ही राम का घर है। जहां रामायण वहीं राम हैं।

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डा बीके जैन ने कहा कि रामायण मेले के आयोजन के पीछे आज भी कहीं न कहीं स्व गोपाल कृष्ण करवरिया की ऊर्जा काम कर रही है।जो उनके स्वर्गवासी होने के बाद भी प्रेणना बनी हुई है। चित्रकूट का यह रामायण मेला उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसित है। आज करवरिया जी की तीसरी पीढ़ी इसका नेतृत्व कर रही है। निश्चित रूप से इस परिवार के ऊपर भगवान राम की विशेष कृपा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सराहनीय कार्यक्रम : माहेश्वरी देवी बाल समाज के कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण में उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर

पूर्व विधायक दलजीत नें चित्रकूट आमावस्या पर जानें वाले तीर्थयात्रियों हेतु किया भंडारा

Swami Swaroopanand Died: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के निधन पर शोक की लहर, बेबाक बयानों के लिए थे विख्‍यात, पढ़िए उनके बारे में

City News Uttar Pradesh

किसानों की ‘सेटेलाइट’ से निगरानी : ‘पराली’ जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें शिक्षकों को बताया कर्तव्य बोध : वितरित किये नियुक्ति पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़