- विनोद मिश्रा
बांदा।जिले के कुशल प्रशासक डीएम आनन्द कुमार सिंह को ऐसी एक खबर बतायेगें की निश्चित तौर पर ऐक्शन में आकर ग्रामीणों के प्यास से तड़पते पेट को शुध्द पेयजल उपलब्ध करा देगें।
![]()
हम बता दें की पैलानी तहसील अन्तर्गत जिले की बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार व केन नदी किनारे आबाद सिधन कलां की 20 हजार की आबादी शुद्ध पेयजल को मोहताज है। यहां पांच वर्ष पूर्व 80 लाख रुपये की लागत से पेयजल परियोजना लापरवाही से महज शोपीस बनी है। खामियों के चलते गांव व आठ पुरवों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण हैंडपंप व कुओं से दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

तहसील क्षेत्र के सिधन कला ग्राम में करीब 20 हजार की आबादी है। बड़ी आबादी होने के कारण यहां तीन मोहल्ले तिलक थोक, सहिजन, दुबियाना थोक तथा खंभा खोड़ा हैं। इस ग्राम पंचायत में हरवंश पुरवा, सिधन खुर्द, तगड़ा डेरा, पंडवन डेरा, बेसन डेरा, बिलहटी डेरा, बरूवन डेरा, रामदयाल का पुरवा भी शामिल हैं। जल निगम ने यहां घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने को वर्ष 2014-15 में करीब 80 लाख की लागत पेयजल परियोजना की स्थापना की थी। पूरे गांव व पुरवों में पाइपलाइन बिछाई गई थी। खामियों के चलते पूर्व ग्राम प्रधान रामसखी ने इसे हैंडओवर नहीं लिया। वर्ष 2017 में जल निगम ने प्रधान रामकली को इसे हैंडओवर करा दिया। पूरे गांव में पाइप लाइन पतली बिछाए जाने के कारण व छोटे पाइप लगा देने से पानी मोहल्लों में न पहुंच रहा। सिर्फ टंकी के नजदीकी एकाध मोहल्ले वाले ही पानी पा रहे हैं।

लापरवाही भरा आश्चर्य की बात यह भी है की पानी की टंकी की सफाई साल में दो बार कराने के निर्देश हैं, लेकिन चार वर्षों से सफाई नहीं की गई। न ही इसकी रंगाई-पुताई हुई। ब्लीचिग पाउडर भी नहीं डाला गया है। इससे पानी दूषित हो गया है।
हालात इस कदर बदतर हैं की गांव में स्थापित पानी की टंकी से कोई फायदा नहीं मिल रहा। पानी के लिए हैंडपंपों में लाइन लगानी पड़ती है। परियोजना में सिर्फ औपाचरिकता कर धन का बंदरबाट कर लिया गया है !

गांव में यदि मोटी पाइप लाइन बिछा दी जाए तो समस्या हल हो सकती है। अभी कुछ मोहल्ले में ही पानी पहुंचता है। जल निगम भेदभाव कर रहा है। गांव में एक-दो मोहल्ले में भरपूर पानी मिलता है। जबकि करीब तीन मोहल्ले व आठ पुरवे इससे वंचित हैं।
पिछले साल विधायक आए थे और पाइप लाइन बिछवाने का भरोसा दिया था। साथ ही जल निगम वाले भी पंप बूसटर लगवाकर पानी पहुंचाने को कहा था, पर कुछ नहीं हुआ।
अधिशाषी अभियंता गौरव चौधरीयह कह कर कन्नी काट लेते हैं की सिधनकलां पेयजल परियोजना का संचालन जल संस्थान से हो रहा है। ग्राम पंचायत इसे खुद देख रही है। कुछ मोहल्ले में पानी नहीं पहुंचता है तो इसके लिए पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव आएगा तो वह कार्य कराएंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
