City News Uttar Pradesh
बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार
उत्तर प्रदेश

बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की मान्यता न मिलने से बीए एलएलबी और एलएलबी में प्रवेश फंसा हुआ है। जबकि, बीयू द्वारा इन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई को जारी किया जा चुका है। बीयू कैंपस समेत बुंदेलखंड के 12 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थान में विधि की पढ़ाई कराई जाती है।

बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार

बताया गया कि इन शिक्षण संस्थानों में एलएलबी की करीब दो हजार और बीए एलएलबी की लगभग चार सौ सीटें हैं। समय-समय पर इन शिक्षण संस्थानों को प्रवेश के लिए बीसीआई से मान्यता लेनी पड़ती है। बताया गया कि बुंदेलखंड के एक कॉलेज को छोड़ दें तो बीयू कैंपस समेत अन्य महाविद्यालयों को विधि की पढ़ाई के लिए बीसीआई से मान्यता नहीं मिल सकी है। जबकि, बीए एलएलबी और एलएलबी में प्रवेश के लिए बीयू द्वारा परीक्षा कराई जाती है।

बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार

इस बार 28 जुलाई को प्रवेश परीक्षा हुई थी, इसका परिणाम 31 जुलाई को जारी हो चुका है। मगर बीसीआई की मान्यता न मिल पाने से प्रवेश प्रक्रिया रुकी हुई है। इस मामले में कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि महाविद्यालयों से बीसीआई की मान्यता का अनुमति प्रपत्र मांगा गया है। अभी एक कॉलेज को मान्यता मिल गई है। बीयू कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों को भी जल्द मान्यता मिलने की उम्मीद है। जल्द ही एलएलबी और बीए एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Chitrakoot : देवांगना जंगल में फिर से लगी आग, एक किमी तक के क्षेत्र हुए प्रभावित …

City News Uttar Pradesh

चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !

किसान परेशान, उनका कैसे बिके धान : मौसम से भी हैरान !

City News Uttar Pradesh

यूपी : अब कोटेदार भी बेचेंगे छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प, पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम होगा लागू

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोर का शातिराना अंदाज : बांदा जिला अस्पताल से चोरी की बाइक

अंकित बासू नें दिया आश्वासन : दुर्गा महोत्सव हेतु पालिका दायित्वों के प्रति एलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़