27.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Chitrakoot : देवांगना जंगल में फिर से लगी आग, एक किमी तक के क्षेत्र हुए प्रभावित …

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

चित्रकूट । रविवार को देवांगना जंगल फिर आग की चपेट में आकर धधक उठा। करीब एक किलोमीटर का दायरा चपेट में आने से खलबली मच गई। वन और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। 20 दिन पहले यहां पर कई किलोमीटर तक आग फैलने से देवांगना हवाई पट्टी के पास का क्षेत्र भी चपेट में आ गया था।


जिले में एक माह से लगातार वन प्रभाग और रानीपुर वन्यजीव विहार के जंगल जल रहे हैं। पिछले दो दिन से आग शांत हुई थी। रविवार दोपहर एक बार फिर जिला मुख्यालय कर्वी से सटी देवांगना घाटी के जंगल में आग भड़क गई। पंपापुर आश्रम के पास से लगी आग तेज हवाओं के साथ मप्र के सतना जिला अंतर्गत स्थित हनुमानधारा की ओर बढ़ रही है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि करीब 60 फीसद इलाके में आग बुझा ली गई है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि अब लगातार निगरानी के लिए वनकर्मी सक्रिय किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले देवांगना में आग लगने पर शासन के निर्देश पर डीएम की अध्यक्षता में वन निगरानी समिति गठित की गई थी। वर्तमान में चुनाव के कारण समिति जंगल में आग की घटनाओं पर बहुत ध्यान नहीं दे पा रही है।


बोर वेल में आग से जला भूसा : कर्वी के सिद्धपुर निवासी वीरेंद्र पटेल के बोर वेल में शार्ट-सर्किट से रविवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। इससे पास में रखा भूसा व पराली जल गई। करीब घंटे भर बाद दमकल कर्मी पहुंचे, तब तक आग बुझ चुकी थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर

टाटा मोटर्स कर्मी की ‘रहस्यमयी’ मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश गोल्डन रिपोर्ट धारी, फैलाया पार्टी का “प्रकाशपुंज” …

लकी ड्रा जीतने का झांसा देकर 60 हजार की हुई ठगी, पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर शुरू की छान बीन

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण: अधिकारियों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़