24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन
उत्तर प्रदेश

भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा शोक में डूबी उसके अजीज नेता का निधन हो गया। तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके, क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक शीतल प्रसाद त्रिपाठी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन
Wave of mourning in BJP: Har Dil Aziz Dr Sheetal Tripathi passed away

डाक्टर शीतल त्रिपाठी भाजपा में मंडल अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष, प्रांतीय परिषद सदस्य तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन किया। डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी ने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। उनकी सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए पार्टी ने उन्हें 1993 के विधानसभा चुनाव में तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में 28 हजार से भी ज्यादा मत प्राप्त करके उन्होंने अपनी लोकप्रियता सिद्ध की थी। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर त्रिपाठी के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन
Wave of mourning in BJP: Har Dil Aziz Dr Sheetal Tripathi passed away

क्षेत्रीय विधायक तथा जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक दलजीत सिंह ,पूर्व जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, इंद्रपाल सिंह पटेल तथा राजेश द्विवेदी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी पलाश बंसल हुए ‘सख्त’ : पुलिस लाइन ‘निरीक्षण’ में ‘लापरवाही’ पर ‘कसा शिकंजा’ !

City News Uttar Pradesh

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर

13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर के घर ‘जन्मोत्सव’ पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनाद

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़