City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर के घर जन्मोत्सव पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनाद
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधायक विशंभर के घर ‘जन्मोत्सव’ पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनाद

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधायक विशंभर यादव के आवास पर सोमवार को ‘खुशी का दोहरा’ मौका था। उनके ‘पौत्र के जन्मोत्सव’ का ‘जश्न’ था, लेकिन इस जश्न में ‘सियासी चर्चा’ ने भी ‘जोर पकड़’ लिया। जिले की चारों विधानसभाओं ‘बांदा, बबेरू, नरैनी और तिंदवारी’ से समाजवादी पार्टी के संगठन के बड़े चेहरे, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता ‘एक ही छत’ के नीचे जुटे।विधायक विशंभर के घर जन्मोत्सव पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनादकार्यक्रम की शुरुआत ‘केक काटने’ से हुई। पौत्र को आशीर्वाद दिया गया, लेकिन ‘जैसे-जैसे’ कार्यकर्ताओं का ‘जमावड़ा’ बढ़ा, ‘जन्मोत्सव चुनावी चौपाल’ में ‘बदल’ गया। हर तरफ 2027 की चर्चा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विशंभर यादव ने कहा कि ‘यह सिर्फ परिवार का उत्सव नहीं है यह समाजवादी परिवार के एकजुट होने का दिन’ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘चुनावी प्रचार’ का ‘बिगुल फूंक’ दिया है। अब हम सबको ‘चुनावी मूड’ में आना होगा।विधायक विशंभर के घर जन्मोत्सव पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनादविधायक विशंभर नें ‘कार्यकर्ताओं में जोश’ भरते हुए कहा कि भाजपा की ‘कथनी और करनी’ में ‘फर्क’ है। जनता ‘महंगाई, बेरोजगारी’ से ‘त्रस्त’ है और ‘बदलाव’ चाहती है। यह बदलाव ‘बूथ’ से ही आएगा। विधायक विशंभर ने ‘जीत का मंत्र’ देते हुए साफ कहा कि इस बार चुनाव जीतने का दो ही मंत्र है, “बूथ और पीडीए”। हमें बूथ को इतना मजबूत करना है कि विरोधी का “पत्ता” ही न हिले। साथ ही पीडीए “पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को एकजुट” करना है। जब “बूथ मजबूत होगा और पीडीए एकजुट” होगा तो “सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक” सकता।विधायक विशंभर के घर जन्मोत्सव पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनादउन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर गांव, हर मोहल्ले में जाकर “बूथ कमेटियों को सक्रिय” करें और “पीडीए” के लोगों को पार्टी से जोड़ें। जन्मोत्सव के बहाने सपा ने “एक तीर से दो निशाने साधे” परिवार की खुशी भी मना ली और 2027 के लिए “बूथ और पीडीए” की “मजबूती का शंखनाद” भी कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं में अशोक सिंह गौर, ओम नारायण विदित, महेंद्र सिंह वर्मा, इमरान अली राजू, भूपत यादव आदि उपस्थिति थे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल।

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : बांदा जिला कहीं मौतों के लिये बन न जाये “टाप” ? …

City News Uttar Pradesh

मानसून रूठा : नहरें भी किसानों से “दगाबाजी” को तैयार ! …

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप ! महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

मौत के ‘पुल’ पर चलती ‘जिंदगी’: बीस साल औऱ ‘जिंदगी पर दांव’ !

City News Uttar Pradesh Desk

किसान अन्नदाता यात्रा का बांदा में धमाल, किसान हित में बुलंद हुई आवाज ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़