City News Uttar Pradesh
बांदा में पुलिस जांच कहां गई ? 3.16 करोड़ डकारने वाले छह अफसरों पर क्या हुई मेहरबानी ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में पुलिस जांच कहां गई ? 3.16 करोड़ डकारने वाले छह अफसरों पर क्या हुई मेहरबानी ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस ‘जांच’ कहां गई ? बुंदेलखंड की प्यास बुझाने आए 3 करोड़ 16 लाख 70 हजार के ‘महाघोटाले’ में यही सबसे ‘बड़ा प्रश्न दहाड़’ बन गया है। एफआईआर दर्ज हुए ‘एक साल’ बीत गया, फिर भी ‘जांच फाइलों में दफन’ है ? राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक महेश कुमार खरे की ‘तहरीर’ पर एक वर्ष पूर्व बांदा कोतवाली में धारा 409 में ‘मुकदमा’ दर्ज है। आरोप है कि अफसरों ने स्टील खरीद में पीडब्लूडी की एसओआर दरों को ‘ताक’ पर रखकर ‘मनमाने रेट’ लगाए और ‘सरकारी खजाना लूट’ लिया ?दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूतएफआईआर के मुताबिक सबसे बड़ी रकम 79,17,569 रुपये तत्कालीन अधीक्षण अभियंता गोपाल शंकर अलीगढ़ ने हड़पी। उसके बाद 75,15,424 रुपये एएन गोयल ने, 65,52,063 रुपये हकीम सिंह उरई ने, 52,90,132 रुपये एसएनपी यादव चंदौली ने, 26,39,189 रुपये केके गुप्ता लखनऊ ने और 17,55,897 रुपये सुरेश चंद्र गोयल गाजियाबाद ने ‘डकार’ लिए। कुल मिलाकर 3,16,70,277 रुपये 55 पैसे का ‘गबन’ है।लड़के पक्ष ने दस लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी: चार लोगों पर मुकदमा दर्जइतने ‘साफ आंकड़ों’ के बाद भी पुलिस एक साल में एक कदम नहीं चली। न पूछताछ, न गिरफ्तारी, न रिकवरी। कोतवाली से लेकर कप्तान दफ्तर तक ‘सन्नाटा’ है ? विचारणीय यह है कि जब आम चोर घंटे में पकड़ा जाता है तो करोड़ों के इन अधिकारियों पर ‘हाथ’ डालने में पुलिस के हाथ क्यों ‘कांप’ रहे हैं ? योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का क्या हुआ ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित

मंत्री रामकेश नें नुक्कड़ सभाओं की मचाई धूम : माहौल बनाया भाजपा मय

City News Uttar Pradesh

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां …

नाले में मिला अज्ञात युवक का शव: फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

छात्रा को अगवा करनें में तीनों आरोपी गिरफ्तार : भेजे गये जेल, किशोरी बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़