27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां …

 

– जिले के सभी हाईस्कूल व इंटर कालेजों में किए जाएं आयोजन
– विद्यालयों के आसपास के व्यक्तियों की सहभागिता कराई जाए

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के सभी हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट विद्यालयों में कम से कम पांच खेलकूद की गतिविधियां एक पखवारे में शुरू कराई जाएं। इसके साथ ही इन गतिविधियों में विद्यालयों के आस-पास के व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाए। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने यह निर्देश खेल-कूद गतिविधियों की समीक्षा के दौरान मयूर भवन सभागार में दिए। वह विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ले रहे थे।


आयुक्त ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा अध्यापक अपने-अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ पुत्रवत व्यवहार करें तथा उनमें अच्छे संस्कार पैदा करें। श्री सिंह ने कहा कि प्रतिदिन प्रार्थना में बच्चों को महापुरूषों तथा देशभक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए तथा बच्चों मे पढाई के साथ-साथ अच्छे आचरण की भी शिक्षा दी जाए जैसे बच्चे बडों को देखकर उन्हें नमस्ते तथा चरण स्पर्श करें। इसके साथ ही बच्चे जब स्कूल आयें तो माता-पिता के पैर छूकर स्कूल आयें।

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां

आयुक्त ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों के कला अध्यापकों का सहयोग शहर को सजारे सवांरने में लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप लोंगो को समाज सेवी लोंगो से सहयोग लेकर रंग तथा आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध करायी जायेंगी तथा आप लोग बांदा शहर को सुन्दर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। श्री सिंह ने कहा कि जो भी पेन्टिंग बनायी जायेंगी उनमें बनाने वाले अध्यापक का नाम भी लिखा जायेगा।

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों में पुरातन छात्र-छात्राओं के सम्मान का कार्यक्रम आगामी 15 दिन में कराया जायेगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से अपेक्षा की वे अपने विद्यालय के पुरातन छात्रों की सूची तैयार कर लें तथा उन लोंगो के नाम विद्यालयों में लिखवाये जायें। श्री सिंह ने कहा कि अच्छे समाज की संरचना के लिए प्रधानाचार्य व अध्यापक संकल्प लें तथा इस कार्य को सही ढंग से करके आनंद की अनुभूति करें। आयुक्त ने खेल कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिये कि वे शहर के विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा उनमें खेल गतिविधियां प्रारम्भ करने में उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करें।

उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि वे 15 दिन में अपने-अपने विद्यालय के प्रांगण को स्वच्छ तथा सुन्दर बनायें। समीक्षा में पाया गया कि बांदा शहर के 8 विद्यालयों में खेल-कूद की गतिविधियां प्रारम्भ हो गयी हैं। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य एचएल इण्टर कालेज रामस्वरूप साहू, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्ट कॉलेज, प्रधानाचार्य बम्हानन्द इण्टर कॉलेज प्रताप नारायण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा कला व खेल-कूद से सम्बन्धित अध्यापक उपस्थित रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश सुलझा रहे गुत्थी : बांदा में नलकूप सिंचाई व्यवस्था टेंडर न आने से फंसी

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम रहें सचेत, सिंचाई विभाग सिल्ट सफाई पर करने जा रहा खेल!

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !

City News Uttar Pradesh

वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जों का बोलबाला: 827 संपत्तियां सरकारी भूमि पर, प्रशासन मौन !

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भूगर्भ ‘जल दोहन’ पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा ‘फ्लो मीटर’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़