27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : दिनदहाड़े तहसील परिसर में तीन लाख की टप्पेबाजी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी तहसील में जमीन लिखवाने के लिए तहसील पहुंचे एक व्यक्ति का तीन लाख रुपयों से भरा झोला लेकर टप्पेबाज फरार हो गया। तहसील परिसर के अंदर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथ-पांव मारे लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। दिनदहाड़े कोतवाली के समीप हुई यह घटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस ने रपट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।


गिरवां थाने के मुरवां निवासी गोविंद पुत्र सियाराम सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे तहसील में जमीन का बैनामा कराने आया था। बैनामा लेखक मोहम्मद सुभानी के बस्ते में बैठकर खरीदी गई जमीन के संबंध में बात करने लगा। इसी दौरान हाथ के नीचे रखे रुपयों से भरा बैग अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया। गोविंद ने जब देखा तो उसका रुपयो से भरा बैग गायब था। यह देखकर हड़कंप मच गया। पीड़ित गोविंद ने बताया कि उसने एक विस्वा जमीन खरीदी है। उसी का बैनामा लिखाने आया था। बैग में तीन लाख रुपये नगद के अलावा उसका एटीएम कार्ड आधार कार्ड, चेक बुक, पास बुक आदि पड़े थे। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और तहसील कैम्पस के अलावा चारो प्रमुख मार्गों पर सिपाहियों को दौड़ाया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

तहसील में मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने लगभग 15 वर्ष के एक लड़के को झोला लिए देखा है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रपट दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व एसडीएम आवास के सामने किराना व्यवसाई के यहां भी चोरों ने हाथ साफ किया था, इस चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष की ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ बनी ‘सांप छछूंदर’: राइफल क्लब मुद्दे पर ‘फंसे’ कल्लू सिंह !

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

City News Uttar Pradesh

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी अभिनंदन ने ग्रामीणों से लिया फीडबैक

City News Uttar Pradesh

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले ‘संभावित बाढ़’ पर अलर्ट: सुरक्षा के हों रहे पुख्ता इंतजाम

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल का किया गया स्वागत …

ब्रेकिंग न्यूज़