
- शरद मिश्रा
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कृषि शिक्षा में महिला भागीदारी पर जोर दिया। जैविक खेती अपनाने एवं व्यावसायिक खेती से कृषक उत्थान की बात कही।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों/छात्राओं को सम्मानित किया गया। 350 छात्र/छात्राओं को उपाधियां दी गईं।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की आर्ट गैलरी और म्यूजियम का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कृषि शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष जोर दिया। छात्रों से अपील की कि वे कृषि शिक्षा और अनुसंधान में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करें।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की 24 हजार करोड़ की धन धान्य कृषि योजना का उल्लेख किया। दलहन क्षेत्र में भी छात्रों को कार्य करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

उन्होंने किसानों को फसल बीमा योजना और भूमि मृदा परीक्षण जैसी सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे किसानों की आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो। इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा भी समारोह में उपस्थित रहे और राज्यपाल के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
