31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा विधायक विशम्भर यादव ने क्षेत्र में खुलेआम चल रहे ओवरलोड वाहनों और नॉन-एंट्री उल्लंघन पर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक ने कहा कि अवैध और ओवरलोड वाहन अफसरों की मिलीभगत से सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं, जिससे आमजन की जान खतरों से जूझ रही है।

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘नो-एंट्री’ समय में ट्रक और ट्रैक्टरों की आवाजाही से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मासूम लोग जान गंवा रहे हैं।” विधायक यादव ने कमासिन की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक छात्रा की मौत ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। अगर उस वक्त ट्रकों को नो-एंट्री समय पर रोका गया होता तो शायद एक बेटी की जान बच जाती !

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

विधायक विशम्भर यादव ने अधिकारियों पर “भ्रष्टाचार के हमाम” में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि “जो अफसर ओवरलोडिंग और अवैध निकासी पर आंखें मूंदे हैं, वे जनता के गुनहगार हैं।” उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी जिम्मेदार अधिकारी रवैया बदल लें, जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवोत्थान एकादशी पर नारायण की हुई की हुई पूजा अर्चना: इसी के साथ विवाह मुहूर्त शुरू

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत, भाई घायल : मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच “बम -बम” की गूंज

City News Uttar Pradesh

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh

कुपोषण की जकड़: शासन की योजनाएं कागजों में कैद ! आंगनबाड़ी केंद्र बने खानापूर्ति का अड्डा !

City News Uttar Pradesh

ददुआ जिसके ‘नाम’ से ‘कांपती’ थी सरकार ? बंदूक से ‘राजनीति’ तक कैसे चला ‘साम्राज्य’ ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़