25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

  • शरद मिश्रा

बाँदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 105 शिकायतें आई। डीएम नें इनके समय से गंभीरता पूर्ण निस्तारण के सख्त आदेश दिये। डीएम नगेन्द्र नें अधिकारियों से कहा की जनशिकायतों पर प्राथमिकता से निस्तारण करें।किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 60, पुलिस19, विकास 9, शिक्षा 1 व अन्य 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

जिलाधिकारी ने एक फरियादी द्वारा उसके प्लाट पर कुछ लोंगो के द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर तहसीलदार को मौके पर जाँच एवं पैमाइश के निर्देश दिये। एक फरियादी की शिकायत पर लेखपाल बिसण्डा के द्वारा कार्यवाही में बिलम्ब पर थानाध्यक्ष एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण करने को कहा। अधिशाषी अभियंता जलनिगम ग्रामीण के द्वारा हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत सम्बन्धित गाँवों में नियमिति रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को विद्युत आपूर्ति समय से सुनिश्चित करने तथा विद्युत बिलों में सुधार करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुना। त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी अतर्रा राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाबा अवधूत के तपोस्थली में श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद: दो लाख से अधिक की भीड़

City News Uttar Pradesh

पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ : एक कुन्टल से अधिक मांस बरामद …

चिंतनीय स्थिति: अब घर ‘आंगन’ में नहीं फुदकती ‘नन्ही दोस्त’ गौरया

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के मशहूर दीवारी नृत्य पर आधुनिकता का ग्रहण: नष्ट हो रही मूल विधा !

City News Uttar Pradesh

बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत …

विचाराधीन बंदियों के लिए राहत: धारा 479 पर जेल में जागरूकता शिविर

ब्रेकिंग न्यूज़