City News Uttar Pradesh
बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें
उत्तर प्रदेश

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परिषदीय विद्यालयों में कई खंड शिक्षा अधिकारियों की भ्रष्ट कार्यप्रणाली से चिंतित बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी नें उनके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की चाबुक चला दी। खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्य प्रणाली से जिले का उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ भी संतुष्ट नहीं था। इस संबंध में संगठन नें बीएसए से वार्ता भी की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी नें इसी शिकायत पर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिये खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदल दिये हैं। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी द्वारा किये गये इस बदलाव में विनोद कुमार पटेरिया को बबेरू से तिंदवारी भेजा है। इनके पास महुआ का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा।

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें
BSA changed the areas of block education officers: complaints were being received

प्रवीण कुमार दीक्षित जसपुरा से बड़ोखर खुर्द ब्लाक भेजे गये हैं। संतोष कुमार गुप्ता नरैनी से बबेरू का कार्यभार संभालेंगे। यह मुख्यालय का भी कार्य देखेंगे। कमासिन में तैनात आभा अग्रवाल को जसपुरा ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में किशन कुमार बिसंडा और नरैनी क्षेत्र देखेंगे। नगर शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार नगर के साथ ही तिंदवारी का भी कार्य देखेंगे। आपको उदाहरण स्वरूप बता दें की कमासिन में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी पर पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप थे। नरैनी में पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में शिक्षक संगठन के संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित की भी बेसिक शिक्षा अधिकारी से मंत्रणा हुई थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का किया एलान: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में क्या होगी रणनीति ?

City News Uttar Pradesh

आपूर्ति अधिकारी पर ‘महिलाओं’ का फूटा ‘गुस्सा’: ‘कॉलर’ पकड़कर ‘दफ्तर’ से बाहर ‘निकाला’

City News Uttar Pradesh

राजस्व निरीक्षक घुस लेते ऐंटी करेप्सन टीम द्वारा गिरफ्तार : तहसील में मचा हड़कंप

वाह भाई वाह : बुंदेलखंड की रेल परियोजनायें ढाई अरब से भरेगी उड़ान

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़