28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- सरकार अब कचरे को बनायेगी अमृत, शासनादेश जारी…

  • विनोद मिश्रा
बांदा। कचरा अब गुणकारी बन जायेगा। फसलों के लिये यह अमृत बनेगा।सरकार इस दिशा में हरकत में आ गई है।गांव के कचरे को खाद में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए हर गांव में लंबे-चौड़े और गहरे गड्ढे खोदे जाएंगे। इससे एक तरफ खाद का उत्पादन होगा तो दूसरी तरफ गांव की गलियों में कूड़े के ढेर नजर नहीं आएंगे। यह काम ग्राम पंचायतों को सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने शासनादेश का हवाला देकर सभी खंड विकास अधिकारियों को 15 दिन के अंदर गांवों में गड्ढे खुदवाने के निर्देश जारी किए हैं।
पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को भेजे गए शासनादेश में कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव को साफ-सुथरा रखा जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 20 मीटर गहरा गड्ढा खुदवाया जाए। गड्ढे में पॉलिथिन और प्लास्टिक को अलग कर अन्य कचरा भरने और उसकी खाद तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य ग्राम पंचायत निधि से होगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने शासन के पत्र का हवाला देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि 15 दिन में गड्ढा खुदवाकर प्रगति आख्या उनके कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गांव के तालाबों को गंदे और प्रदूषित पानी से बचाने के लिए शासन ने ग्राम पंचायतों को दायित्व सौंपा है। शासनादेश के मुताबिक गंदे पानी वाले स्रोत सार्वजनिक तालाबों से नहीं जुड़ेंगे। ऐसे स्रोतों नाली-नालों को तत्काल बंद कर उनके लिए अलग गड्ढे खोदने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य भी ग्राम पंचायतें अपनी निधि से करेंगी। इस गड्ढे की लंबाई-चौड़ाई और गहराई भी 20-20 मीटर होगी।
                                           
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में बेतवा नदी में शुरू होगा क्रूज का संचालन : जयवीर सिंह

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें खिलाडियों का बढ़ाया हौसला: सरकार खेल पर है मेहरबान

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने बैठक में दिए निर्देश, जहां ज्यादा केस मिलें वहां बनाया जाए कंटेनमेंट जोन …

News- बरात में शामिल वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंदा…

City News Uttar Pradesh

होलिकोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई: त्यागे दुश्मनी और बुराई

ब्रेकिंग न्यूज़