City News Uttar Pradesh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज

  • ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि साल 2017 से पहले यूपी में दंगे और गुंडे चरम पर थे। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में “न कोई दंगा, न कोई गुंडा बाकी है, सब चंगा है”, आज प्रदेश में कानून का राज है। बदायूं में गुरुवार को एक लॉन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में राष्ट्रवाद, धारा 370, राम मंदिर का निर्माण था। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज
BJP state president Bhupendra said: Now neither riots nor goons, everything else is fine; Today there is rule of law in UP

उन्होंने कहा कि भारत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। सरकारी योजनाएं पिछली सरकारों में केवल जातिवाद, भेदभाव और संप्रदायवाद से संचालित होती थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहीं हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज
BJP state president Bhupendra said: Now neither riots nor goons, everything else is fine; Today there is rule of law in UP

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि देश में लंबे समय तक परिवारवाद, जातिवाद, भेदभाव और क्षेत्रवाद पर राजनीति हुई है, लेकिन सन 2014 से सिर्फ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्य हुए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा समेत विभिन्न विधायकों ने भी अपनी-अपनी बात रखी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज
BJP state president Bhupendra said: Now neither riots nor goons, everything else is fine; Today there is rule of law in UP

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें चित्रकूट आमावस्या पर जानें वाले तीर्थयात्रियों हेतु किया भंडारा

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने ‘यूजीसी’ के खिलाफ भरी ‘हुंकार’ : पीएम को ‘पत्र’ लिखकर चेताया

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा की प्रेस वार्ता में सदर विधायक प्रकाश नें मीडिया के सवालों की शांत की उत्कंठा !

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

बड़ा खुलासा : बीस हजार रुपये महीना देकर चित्रकूट कारागार बन जाता था आरामगाह ! …

ब्रेकिंग न्यूज़