24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी
उत्तर प्रदेश

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। मानसून की पहली बारिश ने जिले में जमकर तबाही मचाई। पांच घंटे हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें और गलियां तालाब बन गईं। सैकड़ों मकानों व दुकानों में पानी घुसने से लोगों को लाखों का नुकसान हुआ। भारी बारिश से गौरहारी-विजयपुर मार्ग की सड़क व दो पुलिया बह गईं। जिससे ग्रामीणों का संपर्क कट गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम में एक घंटे तक वाहन फंसे रहे।

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी
Destruction-like scene: Due to five hours of torrential rain in Mahoba, culverts and roads were washed away

पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज से तेज हवाओं के साथ सुबह साढ़े छह बजे तक झमाझम बारिश होती रही। सड़कों पर दो से तीन फुट ऊंचा पानी भर गया। बजरंगवार्ड, लवकुशनगर तिराहा, सुभाषनगर, काजीपुरा, जारीगंज समेत कई वार्ड टापू बन गए। झमाझम बारिश से गौरहारी-विजयपुर मार्ग की सड़क वह गई। बुंदेलखंड विकास निधि से दो माह पहले इस मार्ग का निर्माण कराया गया था।

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी
Destruction-like scene: Due to five hours of torrential rain in Mahoba, culverts and roads were washed away

रात में हुई बारिश से सड़क व दो पुलिया बह गई। ग्रामीण सोशल मीडिया में बही सड़क और पुलिया की फोटो अपलोड कर भ्रष्टाचार की खिल्ली उड़ाते रहे। सड़क बहने से छह गांवों का संपर्क टूट गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार मौसम की पहली बारिश ने नगर पंचायत की पोल खोल दी। झमाझम बारिश से राजपूत कॉलोनी, गोविंदनगर, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, टौरियापुरा, नजरबाग, पुरानी तहसील, गायत्री मंदिर के पास समेत सभी वार्डों में चार से पांच फीट ऊंचा पानी भर गया।

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी
Destruction-like scene: Due to five hours of torrential rain in Mahoba, culverts and roads were washed away

अधिशासी अधिशासी अधिकारी निर्दोष कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन से पानी की निकासी के लिए मशक्कत करते रहे। राजपूत कॉलोनी में पीयूष मिश्रा, चंद्रप्रकाश सोनी, सुकेश सोनी, ताहिर सिंह समेत दर्जनों लोगों के घरों में पानी घुसने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। मुख्य बाजार में संजय अग्रवाल, मोहन, देवेंद्र गुप्ता, बाबू गुप्ता, धीरेंद्र नामदेव, धर्मेंद्र सोनी, मुन्ना, लाक्षाकार, सलीम, रामसेवक अग्रवाल, रामनारायण सोनी, बल्ली साहू, संजय, आदि की दुकानों में पानी भरने से लाखों का नुकसान हुआ।

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी
Destruction-like scene: Due to five hours of torrential rain in Mahoba, culverts and roads were washed away

तहसील कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव में जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जाम खुलवाया। एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। बेलाताल संवाद के अनुसार झमाझम बारिश से ड्योढ़ीपुरा, पठानपुरा, स्टेशन रोड, बाईपास, इमलीपुरा आदि मोहल्लों में बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुसने से पूरे दिन लोग पानी निकालने में जुटे रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीस हजार में ‘महिला का सौदा’: रायपुर से बांदा लाकर हुई ‘खरीद-फरोख्त’, चार आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में कोरोना के बाद सबसे बड़ा चेकिंग अभियान : 107 को अधिकारियों ने धर दबोचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य से खिलवाड़: बांदा में प्रतिबंधित आयुर्वेद दवाओं की ‘बेखौफ’ बिक्री, प्रशासन बेपरवाह !

City News Uttar Pradesh

नहर सफाई में अरबों का खेल: बांदा को ‘बजट’ से बाहर कर 1.91 करोड़ की हुई ‘कागजी सिंचाई’ !

City News Uttar Pradesh

कमासिन कस्बे के इंडियन बैंक शाखा बनी दलाली का हब, ऋण के नाम पर कमीशन खोरी का खेल जारी …

पिता नें किया रिश्ता शर्मसार: बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर कर रखा था कैद, रो-रोकर सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़