- विनोद मिश्रा
बांदा। किसान का शव बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे में लटका मिला। जेब में कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें बीमारी की हालत में भी बैंक से रुपये न निकालने व कर्ज भरने के लिए मैनेजर पर गाली- गलौज व दुत्कार कर भागने का आरोप है। पुलिस सोसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि बैंक मैनेजर ने किसी भी ग्राहक के साथ गाली-गलौज करने से इन्कार किया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिंदू प्रसाद राजपूत सुबह करीब चार बजे घर से बिना बताए खेतों की ओर चले गए थे। जहां वह बाद में नहर किनारे लगे बबूल के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे में लटक गए। सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वजन व पुलिस को दी। थाना प्रभारी मनोज शुक्ला ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव फंदे से नीचे उतरवाया। उनकी जेब में एक कथित सोसाइड नोट बरामद हुआ।

जिसमें लिखा मिला कि वह नौ फरवरी को आर्यावत बैंक शाखा बहेरी अपने बचत खाते में वृद्धा पेंशन व नातिन के कन्या धन योजना के जमा 3500 रुपये में पेट की बीमारी के चलते रुपये निकालने गए थे। थानाध्यक्ष के संबोधित सुसाइड नोट में आरोप है कि लिपिक के पास जाने पर उसने पासबुक बैंक मैनेजर के पास भेज दी थी। जिसमें बैंक मैनेजर ने केसीसी का एक लाख रुपये उधार पड़े कर्ज को जमा करने के लिए कहते हुए उसे गाली-गलौज करते हुए दुत्कारा है। उसके पेट की बीमारी से परेशान होने व पांच सौ रुपये इलाज के लिए निकालने के लिए कहने पर वहां से भगा दिया है। जिसको लेकर वह आहत हुआ है। उसे रात भर ठीक से नींद नहीं आई है। बैंक मैनेजर की बातों से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। दिवंगत किसान के भतीजे रामबाबू व अन्य स्वजन ने बैंक मैनेजर रुपये देने की जगह बैरंग लौटाने से यह कदम उठाने का आरोप लगाया है। जबकि उधर इस संबंध में बैंक मैनेजर हिमांशू ने बताया कि बैंक के डिफाल्टर होने से ग्राहक को रुपये जमा करने के लिए तो कहा जाता है। लेकिन कभी भी उनकी ओर से किसी ग्राहक को गाली देने के साथ दुत्कारने जैसे बात नहीं की गई है। साजिश के तहत सोसाइड नोट प्रयोजित किया जाना लग रहा है। जिसकी सच्चाई जांच से खुद ही पता चल जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि कथित सुसाइड नोट व घटना के बारे में जांच की जा रही है। अभी तक स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत होने की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
– इंटरनेट में सुसाइड नोट वायरल करने की जताई है इच्छा
कथित सुसाइड नोट में किसान ने उसकी बातों को इंटरनेट में वायरल करने व बैंक अधिकारी के विरुद्ध तानाशाही को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिलिपि में मुख्यमंत्री व डीएम को भी उल्लेखित किया है। स्वजन ने बताया कि दिवंगत किसान अपनी कुल दो बीघा जमीन में कृषि कार्य करने के साथ मजदूरी करते थे। उनके एक बेटा जसवंत है। बेटा करीब तीन वर्ष से वाराणसी में रहकर मजदूरी कर रहा है। किसान की पत्नी दसिया व बहू रामलली आदि घटना से बेहाल हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
