30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधान सभा में बसपा ने भाजपा एंव सपा की जड़ें हिला दी है। भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का “दांव” भी “वेदांव” सा साबित हुआ। भाजपा प्रत्याशी से ब्रह्माणों की नाराजगी सम्मेलन में स्पष्ट झलकी। क्योंकि पार्टी से जुड़े ब्राह्मणों को छोड़ दे तो सम्मेलन में क्षेत्र के नामी, गिरामी से लेकर आम ब्राह्मण चेहरे नदारद थे।

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?
What is the groan echoing in the BJP’s Tindwari ? Why was the Deputy Chief Minister’s conference not successful ?

सम्मेलन में खास मेहमान के रूप में प्रदेश के उप मुख्य मंत्री दिनेश शर्मा थे। उनके चेहरे के भावों से तो यही झलकता प्रतीत हुआ की वह अंदाज कर गये की प्रत्याशी और सवर्ण मतदाताओं के बीच-कुछ न कुछ तो काला अवश्य है ? वह काला अध्द्याय क्या है ?

संमेलन में उपास्थित एक पुराने बजरंगी ठाकुर आस-पास काना -फूसी कर रहे थे की भाजपा प्रत्याशी ने ब्राह्मणों के खिलाफ झूठा रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी का मामला सत्ता का हनक दिखा दुर्भावना वश लिखवा दिया। जो प्रत्याशी के गले की फांस बन गया है ? पुराने बजरंगी खुद खुश है की मैने रामकेश के प्रत्याशी बनने से पूर्व साजिश के तहत उकसाकर मामला दर्ज करवाया, क्योंकि वह स्वंय में टिकट की दौड़ में थे की यदि रामकेश को टिकट मिल भी जाये तो जीत दुष्कर हो जाए ? इस बात को वह समाज के सार्वजिक कार्यक्रमों में पत्रकारों से भी बेबाकी से कह चुके है !

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?
What is the groan echoing in the BJP’s Tindwari ? Why was the Deputy Chief Minister’s conference not successful ?

इधर, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता यह महसूस करने लगे है की भाजपा ने पूर्व विधायक दलजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया होता तो जीत निश्चित थी। लेकिन उन्हें टिकट न देकर भाजपा ने अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार ली ?

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?
What is the groan echoing in the BJP’s Tindwari ? Why was the Deputy Chief Minister’s conference not successful ?

बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह को जीत का वाक ओवर सा मिल जाए तो आश्चर्य नहीं होगा ? क्योंकि समाज के सारे वर्गों के जातीय समीकरण बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह की धुन में धुन मिलाते नजर आते है ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुर्गा पार्टी के बहाने साथ ले गया था दोस्त, किसान को कुल्हाड़ी से काटकर नाले में फेंका शव

City News Uttar Pradesh

पुलिस नें भयमुक्त मतदान के लिये अभी से बनाया माहौल : किया फ्लैग मार्च

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुए नाराज : नहरों पुल-पुलिया क्यों हो रही बर्बाद, कार्यवाही के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर

City News Uttar Pradesh

महोबा : ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

Banda- प्राथमिकता के साथ कराया जाए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़