26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अटल आवासीय निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय सत्यापन में गुणवत्ता विहीनता की पोल खुल गई। जिलाधिकारी अनुराग पटेल यह देख दंग रह गये।उनके माथे पर चिंताओं की सलवट पड़ गई। चेहरे पर नाराजगी झलकनें लगी।

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग
DM Anurag was stunned to see the flaws: Atal housing project got everything messy

आपको बता दें की यह परियोजना दिनांक 13 फरवरी 20 को स्वीकृत हुई थी। लागत 66.79 करोड़ है। परियोजना हेतु गठित अनुबन्ध की लागत 60.75 करोड़ है। इस पर पर 25 मार्च 21 को कार्य प्रारम्भ हुआ था कार्य समाप्ति 24 जून, 22 निर्धारित थी। वर्तमान में इस परियोजना की कार्य समाप्ति की सम्भावित तिथि दिनांक 31 मार्च 23 है। परियोजना पर वर्ष 21-22 से अब तक 40 करोड की धनराशि अवमुक्त हुई है जिसके सापेक्ष 39.30 करोड की धनराशि व्यय के नाम पर ठिकाने लग चुकी है। वर्तमान में परियोजना पर 62 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण है।

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग
DM Anurag was stunned to see the flaws: Atal housing project got everything messy

डीएम द्वारा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान का हाल देखिये। छात्र छात्रावास के भूतल पर स्लैब कार्य 77 प्रतिशत पूर्ण है। छात्रावास में बीमों में सैगिंग व हनीकॉम्बिंग पाई गई। सटरिंग की क्वालिटी खराब होन के कारण जगह-जगह स्लैब झुकी मिली। बीमों में सैगिंग व हनीकॉम्बिंग पाई गई। इसी प्रकार गर्ल्स हास्टल तथा ब्यॉज हास्टल में भूतल व प्रथम तल में सटरिंग की क्वालिटी ठीक न होने से जगह-जगह बीमों में हनीकॉम्बिंग है। कार्यस्थल पर बार चार्ट नहीं पाये गये,जबकि नियमतः साइट पर बार चार्ट लगे होने चाहिए। एकेडमिक ब्लाक के प्रथम तल में लगभग सभी बीम में अत्याधिक हनीकाम्बिंग मिली। अनेक स्थानों पर सरिया दिखाई दे रही है।

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग
DM Anurag was stunned to see the flaws: Atal housing project got everything messy

सम्पूर्ण कार्य में वर्कमेनशिप का आभाव पाया गया। डीएम नें उपस्थित कन्सलटेन्ट एवं ठेकेदार से वर्तमान में कितने श्रमिक कार्य कर रहे है की जानकारी मांगी , परन्तु ठेकेदार व उनके प्रतिनिधि यह नहीं बता सके कि परियोजना पर कितनी लेवर कार्य कर रही है। तकनीकी मार्गदर्शन हेतु कितने अभियन्ता लगे हैं। छत पर पैराफिट में गिट्टी उखड़ रही है। स्पष्ट हुआ कि स्लैब ढालते समय बाइब्रेटर नहीं चलाया गया। कन्सलटेन्ट संस्था के प्रतिनिधि परियोजना की कमियों के सम्बन्ध में ठेकेदार को कोई नोटिस एवं पत्र देने के संदर्भ में भी अनभिज्ञ थे। डीएम नें परियोजना अन्तर्गत कराये गये सम्पूर्ण कार्यो की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराये जाने तथा उच्च स्तरीय जांच हेतु भी शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति “अचंभित” : बेसिक “शिक्षा व्यवस्था लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” मिली !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी

अखिलेश का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा: धोखेबाज कांग्रेस दूसरे दलों को बना रही बेवकूफ, बोले- रात 1 बजे तक जगाया, सुबह झुनझुना थमा दिया

City News Uttar Pradesh

बबेरू सीट को लेकर ‘सियासी पारा’ चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया ‘गोपनीय सर्वे’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सुनी ‘मन की बात’: जनता के दिलों में भरा भाजपा का प्यार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़