- विनोद मिश्रा
बांदा। मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभावार हो रहे लाभार्थी सम्मेलन के क्रम में कमासिन ब्लाक में भी इसका आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद आर.के पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें मोदी के कार्यकाल को विकास का काया कल्प बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ना है तो उसमें नयापन स्वीकार करने का सामर्थ होना चाहिए, उसमें प्रगतिशील मानसिकता होनी चाहिए।

देश को आगे बढ़ना है तो उसे अपने देशवासियों की क्षमताओं पर, उनकी प्रतिभा पर भरोसा होना चाहिए। और इन सबसे ऊपर देश के संकल्पों और सपनों पर देश की जनता का आशीर्वाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलते हुए हमारी नीति सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास है।

सरकार नें सबके लिए, बिजली, हर घर में गैस मिला तो सबको शौचालय बने। गरीबों को आवास मिला। मोदी सरकार ने बैंक में गरीबों के खाते खोलकर उन्हें आवास, शौचालय, बिजली, पानी, गैस तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा दी है। किसान सम्मान निधि दे रही है।

सांसद आर.के पटेल नें संबोधन में मोदी सरकार की सराहना करते हुए आगामी 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार पुन: सभी से मोदी जी को आशीर्वाद देने का आवाहन किया।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें भी मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया। सम्मेलन में योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित भी किया गया। बाद में बाद में इन नेताओं नें संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
