
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद में शुक्रवार का दिन तबाही का पैगाम लेकर आया। केन नदी का रौद्र रूप तटवर्ती क्षेत्रों के लिए विनाश का कारण बन गया है। खतरे के निशान को पार कर चुकी केन नदी अब जिले के लिए गंभीर संकट बन चुकी है। नदी की भीषण बाढ़ ने न सिर्फ खेतों और सड़कों को निगल लिया।

केन के उफान से कोलावल रायपुर, कहला, गोंडीबाबा, कनवारा, चकचटगन, पचुल्ला, दरदा, खरेई, शिवपाल डेरा, ब्रम्हाडेरा, खपटिहा, बसधरी सहित करीब 40 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। गांवों की गलियां जलमार्ग में तब्दील हो गई हैं और सैकड़ों घर पानी से घिरे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने करतल से लेकर पैलानी क्षेत्र तक के गांवों को अलर्ट पर रहने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। राहत एवं बचाव दल को सक्रिय किया गया है, लेकिन पानी का दबाव इतना तेज है कि कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

उधर, बांदा-हमीरपुर सीमा से चिल्ला घाट होते हुए बहने वाली यमुना नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। जल स्तर बढ़ता रहा तो यमुना का उफान भी केन से कम नहीं रहेगा। पैलानी क्षेत्र की चंद्रावल नदी ने भी जलस्तर में भारी वृद्धि की है। ऐसे में बांदा जिले के ग्रामीण इलाकों पर केन, यमुना और चंद्रावल तीनों नदियों से त्रिस्तरीय संकट मंडरा रहा है। प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं, लेकिन अब बाढ़ नियंत्रण नहीं, बचाव और पुनर्वास की चुनौती बन चुकी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
