City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस बना रस्म अदायगी: जनता की उम्मीदें फाइलों में कैद, अफसरशाही सुस्त !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी पर जताया एतराज !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गंभीर रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर मुलाकात कर सीधे स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने रखी। यह मुलाकात महज़ शिष्टाचार नहीं बल्कि जिले की जनता की पीड़ा का सीधा प्रस्तुतीकरण थी।

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी जताया एतराज !

विधायक ने साफ कहा कि बांदा मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय दोनों जगह डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है, जिससे इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन लंबे समय से संविदा और आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियों की मांग कर रहा है, लेकिन शासन से कोई ठोस आदेश नहीं आया है।

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी जताया एतराज !

विधायक ने डिप्टी सीएम से सीधा सवाल किया जब मेडिकल कॉलेज जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संस्था में नर्सिंग स्टाफ नहीं होगा, तो इलाज कैसे चलेगा ? उन्होंने मांग की कि बिना किसी देरी के संविदा व आउटसोर्स स्टाफ की नियुक्तियों को स्वीकृति दी जाए ताकि मरीजों को राहत मिल सके। विधायक द्विवेदी ने दूरभाष पर मीडिया को बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जो कि स्वयं स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे हैं,उन्होंने बांदा की स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर मानते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करने की बात भी कही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली ठेकेदारों एवं अधिकारियों के बीच वार्ता विफल : माहौल में करेंट ! …

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

बांदा में किसान लटका : धान खरीद का आधा भुगतान अटका

City News Uttar Pradesh

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

निर्मम हत्या में दो सगे भाइयों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास, युवक के शरीर के टुकडे़ कर बोरे में भरकर फेंका था शव

City News Uttar Pradesh

स्कूल चलो अभियान : आधी रोटी खायेंगे पर स्कूल पढ़ने जायेंगे के लगे मार्मिक नारे

ब्रेकिंग न्यूज़