City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होली के त्यौहार की पूर्व संध्या पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्हें रंगोत्सव की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान मंत्री ने अधिवक्ता संघ और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू के चेंबर में जाकर उनसे स्नेह और सौहार्द का संदेश साझा किया।

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

मंत्री रामकेश निषाद ने होली के मौके पर कहा, “यह पर्व हमें एकजुटता, भाईचारे और प्रेम का संदेश” देता है। समाज में सौहार्द और खुशी का वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता है। होली जैसे पर्व हमें यह सब करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्व को हम सभी मिलकर शांति और खुशी के साथ मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक माहौल कायम हो। उन्होंने सभी को रंगों और खुशियों से भरपूर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला न्यायालय के अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समाजसेवी मौजूद रहे।

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

सभी ने मंत्री के संदेश को सराहा और इस होली को एकजुटता और प्रेम के साथ मनाने का संकल्प लिया। मंत्री रामकेश ने इस मौके पर यह भी कहा कि इस होली में हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि हम अपने देश और समाज की भलाई के लिए जिम्मेदार हैं। हमें हर कार्य में समानता और भाईचारे का पालन करना चाहिए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कलयुग केवल नाम “अधारा” में लापरवाही: फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : रेल रोको आंदोलन को लेकर सतर्क रही पुलिस, यूनियन का प्रयास विफल …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नें पोषण अभियान की बनाई रणनीति …

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

सढा-गोरेमऊ मार्ग पर ‘जिंदगी’ का ‘दांव’ : जिम्मेदारों का नहीं ‘ध्यान’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़