24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद दंग : बन्द पीएचसी दुर्व्यवस्था के देख रंग ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह इन दिनों स्वास्थ विभाग पर कड़ी निगाहें “निगहबान ” किये हुये हैं। इसके चलते जिले का स्वास्थ विभाग निकम्मेपन के खुलासे से “हांफ” रहा है। ऐसा ही एक मामला जब जब डीएम आनंद सिंह नें देखा तो उनकी त्योरियां चढ़ गई।


दरअसल डीएम आबकारी विभाग का प्रस्तावित आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने गये थे।वहां सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए 50 बेडों के लिए चिन्हित कक्षों और आक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का मानचित्र शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा ।सफाई व्यवस्था के लिये अधीक्षक को निर्देश दिये।


नरैनी से बांदा लौटते समय जिलाधिकारी सिंह ने देवरार गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बन्द मिला। इस नजारे ने जिलाधिकारी को आश्चर्य में डाल दिया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर साथ चल रहे मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा को निर्देशित किया कि सम्बंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत किया जाए। डीएम आनंद सिंह के कठोर रुख से आजकल स्वास्थ विभाग हांफ रहा है। उनमें भय है कि लापरवाही मिली कि कार्यवाई हुई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पोकलैंड मशीन से गिरकर चालक की मौत, सिर व गले पर मिले चोट के निशान …

बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया

बांदा : एक्सप्रेस-वे की खुदाई से बने गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो बच्चे, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव

City News Uttar Pradesh

हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल

भारी उद्योग मंडल का बंजर कर पायेगें दूर: कताई मिल और ग्लास फ़ैक्ट्री पर ध्यान दें हजूर

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता बोले: आत्मनिर्भर भारत अभियान बना जन आंदोलन, हर घर में गूंजे स्वदेशी मंत्र

ब्रेकिंग न्यूज़