- विनोद मिश्रा
बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कार्यकाल जिले के कुख्यात अपराधियों को भारी पड़ रहा है। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध पुलिस शिकंजा कस रही है। इस वर्ष अभी तक 35 आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाया गया है। 15 आरोपितों की 11.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पांच आरोपितों के विरुद्ध एनएसए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई की गई है। महिला अपराधों के मामले में भी पुलिस का चाबुक सख्त रहा है। 88 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए महिला अपराध के 61 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया है।

एसपी अभिनंदन के निर्देशन में जनपद में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध चाबुक चला रही है। मिशन शक्ति के तहत ज्यादातर महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जाली मुद्रा का कारोबार कर भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाने वाले चार आरोपित के विरुद्ध कोतवाली नगर व चिल्ला थाने से एनएसए की कार्रवाई की गई है। इसी तरह नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर जघंय तरीके से उसकी हत्या करने वाले आरोपित के विरुद्ध भी अन्य धाराओं के साथ एनएसए लगाया है। वहीं लगातार अपराध में संलिप्त रहने व गैंग बनाकर जनपद की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने और समाज में भय व्याप्त कर अवैध तरीके से संपत्ति का अर्जन करने के मामले में आठ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। जिसमें 35 आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाया गया है। जबकि इसमें 15 आरोपितों की 112661986 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

एसपी ने बताया कि शेष आरोपितों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई अभी की जानी है। 152 आरोपितों के विरुद्ध थ्री यूपी गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 16 आरोपितों को जिलाबदर किया गया है। इसमें जनपद की सीमा में रहने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में पाक्सो एक्ट में नामजद 13 आरोपितों को सजा दिलाई गई है। जिसमें कुशल परैवी को लेकर न्यायालय से तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास व एक को 20 वर्ष की कारावास की सजा मिली है। जबकि चार को 15 वर्ष की कारावास व पांच अभियुक्तों को 10 वर्ष तक के कारावास की सजा दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
