- विनोद मिश्रा
बांदा। नवरात्र पर्व पर डीएम अुनराग पटेल की बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के अन्तर्गत ‘‘नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव’’ कार्यक्रम की धूम औऱ झूम चर्चा एवं सराहना का विषय बन गई है।

इसी क्रम में महिला जिला अस्पताल में नवरात्र के छठवें दिवस पर 5 नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। सोहर गीत जिसमें ‘‘हे माई यूं न मार मुझे, दे जीने का अधिकार’’ ‘‘अंगना में आई खुशी’’ आदि सोहर गीत गाकर बधाई दी गई। जिलाधिकारी ने रुपये न्यौछावर के रूप सोहर गायिका को दिये।

आपको बता दे की डीएम ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं आरक्षियों के बीच नवेली- बुन्देली कन्या जन्मोत्सव केक काटकर मनाया। जन्म प्रमाण पत्र देकर माताओं एवं दादियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने महिला पुलिस के विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। नवजात बच्चियों के माता-पिता को शुभकामनायें दीं।

पुलिस उपाधीक्षक नगर अम्बुजा त्रिवेदी ने कहा की हमें बडा गर्व महसूस हो रहा है कि इस नवेली-बुन्देली कार्यक्रम में हिस्सा का मौका मिला, यह बहुत ही अनूठी पहल है। इन्स्पेक्टर संगीता सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे हर्ष हो रहा है।

आरक्षी पूजा शर्मा कोतवाली नगर, सुप्रिया विश्वकर्मा, अंजली राजभर, माला सिंह, श्वेता यादव, सोनम यादव, पूनम कैथवाल, चांदनी एवं किरण आदि ने विचार व्यक्त किए और खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिला प्रोबेसन अधिकारी मीनू सिंह, सीएमएस एसएनमिश्रा, आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
